शाहगंज (जौनपुर)

अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के तहत शाहगंज पुलिस ने जिला बदर घोषित एक हिस्ट्रीशीटर अपराधी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी न्यायालय के आदेश की अवहेलना करते हुए जनपद की सीमा में रह रहा था।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी शाहगंज के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई।
पुलिस के मुताबिक, शैलेश उर्फ सल्लू पुत्र स्व. संतलाल निवासी नोनहट्टा कस्बा शाहगंज को अपर जिला मजिस्ट्रेट (भू एवं राजस्व) न्यायालय द्वारा 16 मार्च 2026 से छह माह के लिए जिला बदर घोषित किया गया था। आदेश की तामील के बावजूद वह जनपद की सीमा में रह रहा था।
रविवार देर रात करीब 10 बजे मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में थाना शाहगंज में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।


आपराधिक इतिहास
पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें मारपीट, धमकी, गैंगस्टर एक्ट सहित गंभीर अपराध शामिल हैं।
गिरफ्तारी करने वाली टीम
प्रभारी निरीक्षक तेज बहादुर सिंह
उपनिरीक्षक ओमप्रकाश पांडेय व पुलिस टीम, थाना शाहगंज।

Author: fastblitz24



