Fastblitz 24

कफ सिरप के मामले में शामिल आरोपियों के 25 ठिकानों पर ईडी की छापेमारी

 

जौनपुर। उत्तर प्रदेश के कई जिलों में कफ सिरप के मामले में मुख्य आरोपी शुभम जायसवाल समेत इसमें शामिल आरोपियों के करीब 25 ठिकाने पर शुक्रवार के दिन ईडी ने छापेमारी की है। बच्चों की जान लेने वाले जहरीले कफ सिरप तस्करी सिंडिकेट सिंडिकेट से जुड़े आरोपियों के 25 ठिकानों छापेमारी के साथ साथ ईडी की टीम यूपी के जिला लखनऊ, वाराणसी, रांची, अहमदाबाद, जौनपुर, सहारनपुर में लगी हुई है। इस खतरनाक सिरप के मामले में शामिल मुख्य आरोपी शुभम जायसवाल और बर्खास्त सिपाही आलोक सिंह की कोठी पर की छापेमारी अब तक जारी है।

बीते कुछ दिनों पहले मुख्य आरोपी शुभम ने विडियों के माध्यम से सीएम योगी से न्याय की गुहार लगाते हुए बताया था कि इस मामले में मुझे जबरन फसाया जा रहा है। इसमें शामिल आरोपियों के बारे में भी शुभम ने जिक्र किया था,, लेकिन साफ तौर पर उसने नाम नहीं लिया था। शुभम ने ये भी बताया कि इस कफ सिरप के मामले जांच करवाने की बात बोल रहा था। हालांकि,, इस मामले में कार्यवाही जारी है। कफ सिरप के मामले में लोगों ने सभी आरोपियों को दोषी पाए जाने पर सख्त कार्यवाही की मांग की है। यह मामला देश भर में तुल पकड़ता जा रहा है। इस ज़हरीले कफ़ सिरप के मामले की जांच गहराते जा रही है। टीम इसमें शामिल और लोगों के होने की आशंका जता रही है। जांच में तेजी कर दी गई है।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज