राजकीय आईटीआई सिद्धिकपुर में सेवानिवृत्त कार्यदेशक का विदाई समारोह
जौनपुर। राजकीय आईटीआई सिद्धिकपुर परिसर में वरिष्ठ कार्यदेशक पारस नाथ सिंह यादव के सेवानिवृत्त होने पर विदाई समारोह धूमधाम से आयोजित किया गया। इस अवसर पर संस्थान परिवार ने उन्हें भावभीनी विदाई दी।
कार्यक्रम में प्रधानाचार्य मनीष कुमार पाल ने पारस नाथ सिंह यादव को स्मृति चिन्ह एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने अपने दायित्वों का निर्वहन कर्मयोगी की तरह पूरी निष्ठा और समयबद्धता के साथ किया। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों को जो भी जिम्मेदारियां मिलती हैं, उनका समय से निस्तारण करना चाहिए, तभी संस्थान विकास की दिशा में आगे बढ़ेगा।
इस दौरान पारस नाथ सिंह यादव के साथ आए उनके परिजनों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में कार्यदेशक मुन्नालाल, आफताब अहमद खान एवं फरहत रजा ने पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मान जताया।
समारोह में पुष्पेंद्र कुमार, चंद्रेश कुमार, सुनील गुप्ता, देवेश कुमार यादव, शशिकांत सिंघानी, हेमराज गौतम, आशीष सिंह, सुप्रिया राय, दिनेश राजभर, अमित सिंह, संदीप यादव, अभिनव सिंह, अनिल यादव, किरन, वैशाली, अर्चना, एकता, नागेश्वरी पटेल, रामप्रवेश, अनुराग, प्रीति मौर्य, पवन, मनोज सिंह, अमित गौतम, अजीत, अजय सहित समस्त स्टाफ ने माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया।
कार्यक्रम का संचालन अनुदेशक अजय कुमार यादव ने किया।
Author: fastblitz24



