
एसएसपी के निर्देश पर थानों की टीमों ने गांवों और स्कूलों में दी दस्तक, हेल्पलाइन नंबरों का किया प्रचार
जौनपुर:

प्रदेश सरकार के मिशन शक्ति 5.0 (द्वितीय चरण) के तहत सोमवार को जनपद की पुलिस सड़कों और शिक्षण संस्थानों में उतरी। “नारी सुरक्षा, नारी सम्मान और नारी स्वावलंबन” के संकल्प को दोहराते हुए पुलिस ने महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा का भरोसा दिलाया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह के मार्गदर्शन में जिले के सभी थाना क्षेत्रों में सघन जनजागरूकता अभियान चलाया गया।


स्कुलों में दी ‘गुड टच-बैड टच’ की जानकारी
अभियान के दौरान महिला बीट अधिकारियों ने स्कूलों और कोचिंग सेंटरों में छात्राओं से सीधा संवाद किया। पुलिस टीम ने छोटी बच्चियों को ‘गुड टच और बैड टच’ के बीच का अंतर समझाया और उन्हें सिखाया कि किसी भी असहज स्थिति में शोर मचाएं और विरोध करें। महिलाओं को उनके कानूनी अधिकारों और आत्मरक्षा के सरल तरीकों के बारे में भी बताया गया।
साइबर ठगों पर पुलिस का प्रहार
वर्तमान में बढ़ते डिजिटल अपराधों को देखते हुए पुलिस ने बाजार और ग्राम सभाओं में चौपाल लगाई। साइबर सेल की टीम ने लोगों को सचेत किया कि “सावधानी ही बचाव है।” सोशल मीडिया पर अनजान लोगों से दोस्ती न करने, लॉटरी के लालच में न आने और बैंक से संबंधित जानकारी किसी को न देने की कड़ी हिदायत दी गई।
डिजिटल सुरक्षा के 5 मंत्र:
- अपना OTP या बैंक पासवर्ड कभी किसी को न बताएं।
- सोशल मीडिया पर अनजान फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार न करें।
- संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने से बचें।
- सोशल मीडिया अकाउंट्स पर टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन लगाएं।
- ठगी होने पर तुरंत 1930 पर कॉल करें।
पॉकेट डायरी में दर्ज करें ये मदद के हाथ:
-
- महिला पावर लाइन: 1090
- पुलिस सहायता: 112
- साइबर सुरक्षा: 1930
- महिला हेल्पलाइन: 181
- सीएम हेल्पलाइन: 1076
“महिलाएं हमारी प्राथमिकता हैं। मिशन शक्ति के माध्यम से हम हर गांव और गली तक पहुंच रहे हैं ताकि कोई भी अपराधी बेटियों की तरफ आंख उठाने की हिम्मत न कर सके।”
— कुंवर अनुपम सिंह, एसएसपी, जौनपुर।
Author: fastblitz24



