जौनपुर। जिले के नगर कोतवाली थाना क्षेत्र में शनिवार के दिन बच्चा अगवाह करने के शक में लोगों ने वहां आए बाबाओं की पिटाई कर गंभीर रूप से घायल कर दिया है। पुलिस के अनुसार दोनों व्यक्ति बाबा के भेष में वहां पर आएं हुए थें, इसके बाद कुछ अज्ञात लोगो ने बच्चों को अगवाह करने के शक में दोनों को पाईप वाले डंडे से बेरहमी से पिटना शुरू कर दिया। बाबाओं के भेष में आएं दोनों व्यक्यिों की पिटाई करने की विडियों सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। बच्चों को अगवाह करने के शक में दोनों व्यक्तियों को पिटने की सूचना पर पुलिस ने दोंनों को हिरासत में लेकर थाने ले गई। इस मामले में जांच के बाद पुलिस ने दोंनो की पिटाई करने के मामले में कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए उनमें से चार व्यक्तियो को हिरासत मे लेकर कार्यवाही में जुट गई है।

Author: fastblitz24



