
जौनपुर


सराय ख्वाजा क्षेत्र के जंगीपुर खुर्द चौराहा स्थित मनिया मोड़ पर गुरुवार को आशादीप होम्योपैथिक फार्मेसी का भव्य उद्घाटन करंजा कला ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सुनील यादव मम्मन द्वारा फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग कार्यक्रम में शामिल हुए।

उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सुनील यादव मम्मन ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का अभाव लंबे समय से एक बड़ी समस्या रहा है। ऐसे में होम्योपैथिक फार्मेसी का खुलना क्षेत्रवासियों के लिए एक बड़ी राहत साबित होगा। उन्होंने कहा कि अब लोगों को छोटी-मोटी बीमारियों के इलाज के लिए दूर शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा, बल्कि उन्हें अपने ही क्षेत्र में सस्ती, सुलभ और प्रभावी चिकित्सा सुविधा मिल सकेगी।
उन्होंने यह भी कहा कि होम्योपैथिक चिकित्सा पद्धति आज के समय में तेजी से लोकप्रिय हो रही है, क्योंकि इसमें दवाओं के दुष्प्रभाव बहुत कम होते हैं और इलाज भी अपेक्षाकृत कम खर्च में हो जाता है। ऐसे में इस फार्मेसी का संचालन क्षेत्र के लोगों के स्वास्थ्य के प्रति एक सकारात्मक पहल है।
कार्यक्रम के दौरान फार्मेसी संचालक डॉ. बबलू बौद्ध एवं अन्य सहयोगियों ने मुख्य अतिथि का माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ अतिथियों का स्वागत किया और नई पहल की सराहना की।
इस मौके पर क्षेत्र के सैकड़ों ग्रामीणों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही। लोगों ने कहा कि इस फार्मेसी के खुलने से क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार होगा ,
Author: fastblitz24



