जौनपुर। मड़ियाहूं में स्थित जवाहरनवोदय विद्यालय के प्राचार्य मुदित सक्सेना ने अवगत कराया है कि जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा 2026 के 10 विभिन्न परीक्षा केन्द्रों पर 13 दिसम्बर 2025 दिन शनिवार को की सुबह 11ण्30 बजे से दोपहर 1ण्30 बजे तक होगी। उन्होंने बताया कि इसमें जिले के 6573 अभ्यर्थी प्रतिभागी हैं। प्रतिभागियों को अपने साथए एक मान्य पहचान पत्र लाना अनिवार्य होगा।

Author: fastblitz24



