सपा कार्यालय पर मनाई गई समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती, कार्यकर्ताओं ने लिया सामाजिक न्याय का संकल्प

जौनपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशानुसार शनिवार को जिला कार्यालय सदर चुंगी में महान समाज सुधारक एवं सत्यशोधक समाज के संस्थापक महात्मा ज्योतिराव गोविंदराव फुले की जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य ने की, जबकि संचालन जिला महासचिव आरिफ हबीब ने किया।


गोष्ठी को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य ने कहा कि महात्मा ज्योतिबा फुले सामाजिक क्रांति के जनक थे। उन्होंने आजीवन जाति-आधारित भेदभाव और छुआछूत के खिलाफ संघर्ष किया।
महिलाओं की शिक्षा और पिछड़ों के उत्थान के लिए उनके द्वारा किए गए कार्य आज भी हमें प्रेरणा देते हैं। उनके असाधारण सामाजिक योगदान के कारण ही उन्हें ‘महात्मा’ की उपाधि से विभूषित किया गया। मौर्य ने कहा कि सपा उनके बताए सामाजिक न्याय के रास्ते पर चलने के लिए संकल्पित है।
अम्बेडकर जयंती पर सेक्टर स्तर पर होंगे कार्यक्रम
बैठक के दौरान जिलाध्यक्ष ने आगामी 14 अप्रैल को संविधान निर्माता बाबासाहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती को लेकर भी दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने सभी विधानसभा क्षेत्र अध्यक्षों को निर्देश दिया कि इस बार जयंती समारोह को सेक्टर स्तर पर भव्य रूप से आयोजित किया जाए। साथ ही, अंतिम मतदाता सूची के प्रकाशन पर चर्चा करते हुए उन्होंने कार्यकर्ताओं को बूथवार गहन समीक्षा करने की जिम्मेदारी सौंपी।
इन प्रमुख नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
समारोह के दौरान पूर्व विधायक राजनरायन बिंद, लालबहादुर यादव, प्रदेश सचिव हिसामुद्दीन शाह, दीपचंद राम, श्यामबहादुर पाल और हीरालाल विश्वकर्मा सहित कई वक्ताओं ने ज्योतिबा फुले के जीवन दर्शन पर प्रकाश डाला।
मौजूद रहे ये कार्यकर्ता
इस अवसर पर डॉ. जितेंद्र यादव, प्रभानंद यादव, मालती निषाद, डॉ. शबनम नाज़, विधानसभा अध्यक्ष रामजतन यादव, मिथिलेश यादव, वीरेंद्र यादव, निज़ामुद्दीन अंसारी, शकील अहमद, अनवारूल हक गुड्डू, संजीव साहू, ऊषा जायसवाल और सैकड़ों की संख्या में सपाई उपस्थित रहे। सभी ने महात्मा फुले के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।
Author: fastblitz24




