मेन्यू

लोड हो रहा है...

कौशल त्रिपाठी ने संभाली लायंस क्लब क्षितिज की कमान; क्लब को मिला ‘बेस्ट क्लब ऑफ द ईयर’ का खिताब

जौनपुर : लायंस क्लब जौनपुर क्षितिज का 8वां शपथ ग्रहण समारोह होटल रिवर व्यू में अत्यंत गरिमामय एवं भव्य वातावरण में संपन्न हुआ। इस समारोह में लायन कौशल त्रिपाठी ने वर्ष 2026-27 के लिए आधिकारिक तौर पर क्लब के नए अध्यक्ष के रूप में पदभार ग्रहण किया।

​समारोह के दौरान वर्ष भर के उत्कृष्ट सामाजिक कार्यों के लिए क्लब को डिस्ट्रिक्ट 321E का ‘बेस्ट क्लब ऑफ द ईयर’ पुरस्कार और मंडल में सर्वाधिक रक्तदान आयोजित करने का विशेष सम्मान प्रदान किया गया। इसके साथ ही संस्था की ‘हिन्दू व्रतोत्सव पर्व पत्रिका’ का भी औपचारिक विमोचन किया गया।

​समारोह का शुभारंभ और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

​कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक्ट गवर्नर उदय चांदनी, दीक्षा अधिकारी डॉ. क्षितिज शर्मा (गैट एरिया लीडर), अधिष्ठापन अधिकारी वॉइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर उमेश चंद कक्कड़, संस्थापक अध्यक्ष शशांक सिंह रानू तथा निवर्तमान अध्यक्ष अतुल सिंह द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया।
​तत्पश्चात, लियो मायरा सिंह एवं संवि सिंह ने मनमोहक गणेश वंदना प्रस्तुत की, जबकि लायन रजनी साहू ने ध्वज वंदना का पाठ किया। निवर्तमान अध्यक्ष MJF अतुल सिंह ने उपस्थित अतिथियों का स्वागत करते हुए अपने कार्यकाल का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।
​नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण
​अधिष्ठापन अधिकारी एवं वॉइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर उमेश चंद कक्कड़ ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष कौशल त्रिपाठी के साथ-साथ पूरी नई कार्यकारिणी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। ढोल-नगाड़ों और करतल ध्वनि के बीच नव-निर्वाचित अध्यक्ष का नगर की विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों द्वारा फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया गया।

​शपथ लेने वाले प्रमुख पदाधिकारियों एवं संयोजकों में शामिल हैं:
​मुख्य पदाधिकारी: कौशल त्रिपाठी (अध्यक्ष), हाफिज शाह (सचिव), डॉ. चंदन नाथ गुप्ता (कोषाध्यक्ष), संजय गुप्ता, दिलीप जायसवाल व अभिषेक गुप्ता (उपाध्यक्ष)।
​प्रशासनिक व सेवा प्रमुख: अजीत सोनकर (पी.आर.ओ.), संजय गुप्ता ‘नीवा बूपा’ (संयुक्त सचिव), देवेश जी वैश्य (संयुक्त कोषाध्यक्ष), विष्णु सहाय (प्रशासक), प्रदीप सिंह (एल.सी.आई.एफ. कोऑर्डिनेटर)।
​विषयगत चेयरपर्सन: सुनील कनौजिया (डायबिटीज), सर्वेश जायसवाल (सदस्यता), डॉ. योगेंद्र प्रताप सिंह (सेवा), अंजनी प्रजापति (आई.टी.), नीरज कुमार सिंह (मार्केटिंग), देवेंद्र सिंह पिंकू (रक्तदान), डॉ. विकास रस्तोगी (चाइल्डहुड कैंसर), विनय बारोतिया (पर्यावरण), संजय बैंकर (आपदा राहत), डॉ. सतीश चंद्र मौर्य व राम कृपाल जायसवाल (टी.बी. नियंत्रण), देवानंद श्रीवास्तव (मानवतावादी कार्य), शरद टंडन (टेल ट्विस्टर), जगदीश मौर्य ‘गप्पू’ (भुखमरी उन्मूलन), प्रदीप कुमार श्रीवास्तव व राम अचल मौर्य (सड़क सुरक्षा), जगन्नाथ मोदनवाल (टेमर), नीरज श्रीवास्तव (सुरक्षा), रजनी साहू (योग) एवं वंशिका सिंह (महिला सशक्तिकरण)।

​सम्मान एवं नए सदस्यों का समावेशन
डिस्ट्रिक्ट गवर्नर MJF उदय चंदानी ने निवर्तमान अध्यक्ष अतुल सिंह को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर घोषित ‘बेस्ट क्लब’ अवार्ड, ‘सर्वधिक ब्लड डोनेशन’ अवार्ड सहित अंतर्राष्ट्रीय पिन एवं प्रशस्ति पत्र सौंपकर सम्मानित किया।
​इसी क्रम में, गैट एरिया लीडर डॉ. क्षितिज शर्मा ने चार नए सदस्यों—संतोष गुप्ता, सुशील कुमार विश्वकर्मा, ताहिर कादरी ‘सोनू’ एवं वंशिका सिंह को क्लब की औपचारिक सदस्यता ग्रहण कराई।
उपस्थिति
​कार्यक्रम का कुशल संचालन अर्चना सिंह द्वारा किया गया, जबकि संयोजक लायन राजीव गुप्ता एवं रत्नेश वैश्य ने आए हुए अतिथियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।
​समारोह में पूर्व अध्यक्ष डॉ. दिलीप सिंह, जय कृष्ण साहू ‘जैकी’, धर्मेंद्र सेठ, सैयद मोहम्मद मुस्तफा, फर्स्ट लेडी लायन ऋतु त्रिपाठी, आराधना सिंह, यवनिका सिंह, सीमा सहाय, चेतना साहू, किरण सेठ, नीतू सिंह सहित नगर के अनेक गणमान्य नागरिक और क्लब सदस्य उपस्थित रहे।

Fast Blitz 24
Author: Fast Blitz 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

‘महत्वपूर्ण’ दस्तावेज़, दो कारें, शेयर बाज़ार: राम मंदिर दान ‘चोरी’ मामले में एसआईटी को अब तक क्या मिला है

चंदा गबन मामले के मुख्य आरोपियों में से एक रमाशंकर मिश्रा को अयोध्या पुलिस बुधवार को उस किराए के मकान में ले गई जहां वह

केंद्र ने डीजल, जेट ईंधन पर अप्रत्याशित कर बढ़ाया; पेट्रोल निर्यात शुल्क में कटौती

अमेरिका-ईरान युद्ध के कारण पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच, सरकार ने डीजल और विमानन टरबाइन ईंधन (एटीएफ) के निर्यात पर अप्रत्याशित लाभ कर

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र, सीबीएसई से कहा, कक्षा 9 के छात्रों पर नई भाषा का बोझ न डालें

सुप्रीम कोर्ट गुरुवार को कक्षा 9 के स्तर पर अनिवार्य तीसरी भाषा शुरू करने के केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के फैसले पर सवाल उठाया,

‘स्वस्तिक भारत और अज़रबैजान को जोड़ता है’: तनावपूर्ण संबंधों के बीच भारतीय राजनयिक ने प्राचीन प्रतीक का आह्वान किया

जैसा कि नई दिल्ली महीनों के राजनयिक घर्षण के बाद अजरबैजान के साथ अपने संबंधों को स्थिर करना चाहती है, भारत के नामित राजदूत बाकूअभय