Fastblitz 24

जौनपुर के लाल ने बंगाल विधानसभा चुनाव में गाड़ा झंडा: विझवट के संजय सिंह बने विधायक

 

बदलापुर में खुशी की लहर: पार्षद और प्रदेश उपाध्यक्ष के बाद अब विधानसभा पहुंचे संजय

 बदलापुर (जौनपुर)

             जिले की माटी का गौरव अब पश्चिम बंगाल की विधानसभा में भी गूंजेगा। जनपद की तहसील बदलापुर अंतर्गत विझवट गांव के मूल निवासी और क्षेत्र के सुपरिचित व्यक्तित्व श्री संजय सिंह ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के टिकट पर वाली विधानसभा क्षेत्र से शानदार जीत दर्ज की है। उनकी इस ऐतिहासिक सफलता की खबर मिलते ही उनके पैतृक गांव विझवट सहित पूरे जिले में जश्न का माहौल है।

पिछली हार से ली सीख, इस बार दर्ज की बड़ी जीत

संजय सिंह की यह जीत उनकी अटूट मेहनत और जनता के बीच सतत सक्रियता का परिणाम मानी जा रही है। गौरतलब है कि पिछले विधानसभा चुनाव में उन्हें बेहद मामूली अंतर से हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और क्षेत्र में डटे रहे। जनता ने उनके पिछले कार्यों और संघर्षों पर मुहर लगाते हुए इस बार उन्हें भारी मतों से विजयी बनाकर विधानसभा भेजा है।

पार्षद से प्रदेश उपाध्यक्ष तक का सफर

संजय सिंह का राजनीतिक सफर काफी प्रभावशाली रहा है। विधानसभा पहुंचने से पहले वे कोलकाता नगर निगम में पार्षद के रूप में अपनी कुशल कार्यशैली का परिचय दे चुके हैं। संगठन के प्रति उनकी निष्ठा को देखते हुए वर्तमान में वे भारतीय जनता पार्टी, पश्चिम बंगाल के प्रदेश उपाध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी संभाल रहे हैं।

विझवट गांव में बंटी मिठाइयां

उनकी जीत की सूचना मिलते ही बदलापुर क्षेत्र में उनके समर्थकों और ग्रामीणों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। ग्रामीणों का कहना है कि संजय सिंह ने न केवल अपने परिवार का, बल्कि पूरे जौनपुर का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। उनके विधायक बनने से बंगाल में रहने वाले उत्तर भारतीयों और विशेषकर प्रवासियों में सुरक्षा और विश्वास का भाव जगा है।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज