जौनपुर। जिले में नगर पालिका परिषद के अधिशाषी अधिकारी की गाड़ी बिना नंबर प्लेट के सड़कों पर दौड़ती जनर आई है। नियमों और कानूनों की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही है। चौंकाने वाली बात है कि इस गाड़ी में स्वयं अधिशाषी अधिकारी पवन कुमार सफर करते है। ट्रैफिक नियमों के अनुसार अगर कोई आम आदमी बिना नंबर प्लेट के वाहन चलाता है तो भारी जुर्माना लगता है लेकिन सरकारी अधिकारी पर नियमों का कोई असर नहीं है। इस फोटो के वायरल होने पर आम लोगों में नाराजगी है कि क्या नियम और कानून सिर्फ आम लोगों के लिए है। फिलहाल देखना है कि ट्रैफिक पुलिस और परिवहन विभाग इस बारे में क्या कहता है।

Author: fastblitz24



