जौनपुर। तेजीबाजार पुलिस टीम ने लाईसेंसी असलहे के साथ फोटो वायरल करने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर चालान न्यायलय रवाना कर दिया है। शुक्रवार के दिन थानाध्यक्ष तेजीबाजार सत्येन्द्र भाई पटेल ने लाईसेंसी असलहे को लेकर फोटो वायरल करने वाले व्यक्ति आनन्द कुमार यादव पुत्र सुरेश यादव उम्र 27 वर्ष निवासी धर्मुपुर थाना तेजीबाजार को असलहे के साथ शांति भंग करने के मामले में गिरफ्तार कर चालान न्यायालय किया। पुलिस ने बताया कि इस असलहे के लाईसेंस निरस्तीकरण की कार्यवाही हेतु संबंधित को रिपोर्ट प्रेषित की जा रही है।

Author: fastblitz24



