जौनपुर के 85 जायरीन लेंगे हिस्सा, मदरसा मोमिना लिल बनात में सुबह 11 बजे से शुरू होगी ट्रेनिंग
जौनपुर |

हज यात्रा-2026 पर जाने वाले यात्रियों की सुविधा और जानकारी के लिए मंगलवार, 14 अप्रैल को एक दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर सिपाह स्थित मदरसा मोमिना लिल बनात में सुबह 11 बजे से आयोजित होगा।


हज कमेटी ऑफ इंडिया के आधिकारिक प्रशिक्षक अयाज अहमद खान ने बताया कि जनपद जौनपुर से इस वर्ष कुल 85 जायरीन ‘सफर-ए-हज’ पर रवाना हो रहे हैं। यात्रा के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों और अरकानों (धार्मिक क्रियाओं) को समझने के लिए यह प्रशिक्षण अत्यंत महत्वपूर्ण है।
हेल्थ कार्ड लाना अनिवार्य
प्रबंधक मौलाना अनवार अहमद कासमी की सदारत में होने वाले इस कार्यक्रम में हज ट्रेनर अयाज अहमद खान जायरीनों को यात्रा से जुड़ी तकनीकी और अहम जानकारियां साझा करेंगे। ट्रेनर ने सभी चयनित जायरीनों से अपील की है कि वे अपने साथ अपना ‘हेल्थ कार्ड’ अवश्य लेकर आएं। साथ ही, समय पर उपस्थित होने का आग्रह किया गया है ताकि पूरी ट्रेनिंग प्रक्रिया को विस्तार से समझा जा सके।
एक नज़र में कार्यक्रम:
- तिथि: 14 अप्रैल 2026
- समय: सुबह 11:00 बजे से
- स्थान: मदरसा मोमिना लिल बनात, सिपाह, जौनपुर
- कुल जायरीन: 85
- जरूरी दस्तावेज: हेल्थ कार्ड
Author: fastblitz24



