Fastblitz 24

सड़क पर चलते समय चाईनीज मांझे का दहशत जिले भर में 

 

जौनपुर। जिले के थाना कोतवाली क्षेत्र के शास्त्री ब्रिज पर गुरूवार को एक शिक्षक की चाइनीज़ मांझे के चपेट में आने मौत होने के बाद प्रदेश भर में इस मामले की चर्चा हो रही है। मौत के बाद से डरे सहमे लोगों को अब सड़क पर चलते हुए इस खतरनाक चाइनीज मांझे का डर सता रहा है कि कहीं रास्ते में चलते समय मांझा उपर न आकर गिर जाए।

शुक्रवार की सुबह पाॅलिटेक्निक चैराहे पर जा रहे व्यक्ति के कांधे से सरकता हुए मांझा चला गया। गनीमत हो कि उसे मोटी जैकेट पहने होने के कारण कुछ नहीं हुआ। जिले के कई व्यस्त इलाकों में पैदल आने जाने वालों के साथ साथ दो पहिया वाहन सवार लोगों को भी इस मांझे की चपेट में आने का डर सता रहा है। दरअसल, गुरूवार की सुबह करीब 8 बजे नगर क्षेत्र के उमरपुर हरिबंधनपुर निवासी संदीप तिवारी अपनी बेटी मन्नत को कक्षा दो की परीक्षा दिलाने के लिए नगर के ही सेंट पैट्रिक स्कूल छोड़कर अपनी बाइक से वापस घर जार हे थें कि जैसे ही वह शास्त्री ब्रिज पर पहुंचे चाइनीज मंझे की चपेट में आ गए जहां पर उनकी गर्दन बुरी तरह से कट गई। हादसे के बाद दर्द से तड़प कर जमीन पर गिरे शिक्षक संदीप तिवारी को देखकर वहां जुटी भीड़ की मदद से जिला अस्पताल लाया गया, जहां पर उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

प्राईवेट टीचर की मौत से अब भी परिवार के लोगों में अब भी मातम छाया है। उक्त शिक्षक की मासूम बेटी भी अपने मृतक पिता को याद करके रो रही है। अब साल उठता है कि आखिंर इस मौत के समान को बेचने वाला दोषी है या उसे खरीद कर प्रयोग करने वाले दोषी हैं। देखा जाए तो इस मामले में बेचने वाले और खरीदने वाले दोनों ही दोषी हैं। चूंकि इसके प्रतिबंध होने के बाद और कई मौते होने के बाद भी दुकानदार और व्यापारी धड़ल्ले से इसे बेच रहें हैं। इससे हुई अन्य मौतों की खबर मिलने के बाद भी उसे खरीद कर सड़क की ओर व्यस्त इलाकों की तरफ पतंग उड़ाई भी जा रही है। मौते पीछली साल की बताई जा रही हैं। हालांकि,, त्यौहार से पहले जिले में 11 दिसंबर 2025 की यह पहली मौत है। जिसकी चपेट में शिक्षक संदीप तिवारी की मौत हुई। हादसे के दूसरे दिन काॅग्रेसियों का इस चाईनीज के खिलाफ जोरदार प्रर्शन किया है। इस मामले को लेकर लोगों ने कार्यवाही की मांग की है।

(दानिश हसन).,

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज