सरायपड़री में दहशत फैलाने के लिए की थी फायरिंग, पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा
एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल, अस्पताल में भर्ती

जौनपुर |


जनपद के थाना सुजानगंज क्षेत्र के ग्राम सरायपड़री में हुई फायरिंग की घटना का पुलिस ने सफल अनावरण करते हुए मुठभेड़ के बाद दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस कार्रवाई में एक बदमाश घायल भी हुआ है, जिसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।
अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आतिश कुमार सिंह ने बताया कि 20 मार्च को सरायपड़री क्षेत्र में कुछ युवकों द्वारा शराब के नशे में दहशत फैलाने के उद्देश्य से फायरिंग की गई थी। इस संबंध में थाना सुजानगंज में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही थी।
====^=यहां पर पुलिस अधीक्षक की बाइट!
🔍 ऐसे हुई मुठभेड़ और गिरफ्तारी
शनिवार को थाना महराजगंज और सुजानगंज की संयुक्त पुलिस टीम प्रतापगढ़ बॉर्डर के पास संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि दो संदिग्ध युवक बाइक से भाग रहे हैं।
पुलिस द्वारा रोकने का इशारा करने पर आरोपी भागने लगे, लेकिन बारिश और खराब सड़क के कारण उनकी बाइक फिसल गई। इसके बाद दोनों अलग-अलग दिशाओं में भागे। पीछा करने पर एक आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग कर दी।
आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें एक आरोपी के पैर में गोली लग गई और उसे मौके पर ही पकड़ लिया गया।
दूसरे आरोपी को खेत में घेरकर गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार आरोपी
प्रतीक दूबे उर्फ अनुज
विनय दूबे
(दोनों निवासी ग्राम बिझवट, थाना महराजगंज, जौनपुर)
🔫 बरामदगी
एक देशी पिस्टल
.32 बोर का 1 जिंदा कारतूस
.32 बोर का 1 खोखा कारतूस
एक देशी तमंचा
.315 बोर का 1 जिंदा कारतूस
एक मोटरसाइकिल (TVS अपाची)
🗣️ पूछताछ में खुलासा
पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर शराब के नशे में क्षेत्र में दहशत फैलाने के लिए फायरिंग कर रहे थे। पुलिस को देखकर पकड़े जाने के डर से भागने लगे।
घायल आरोपी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।
Author: fastblitz24



