Fastblitz 24

*थाना बदलापुर पुलिस टीम द्वारा अवैध रुप से धर्मान्तरण कराने वाले 03 अभियुक्तगण को किया गया गिरफ्तार, कब्जे से पम्पलेट बुक इत्यादि बरामद-*

थाना बदलापुर पुलिस टीम द्वारा प्रभारी निरीक्षक बदलापुर श्री शेष कुमार शुक्ला के नेतृत्व में अभियुक्तगण 1. राकेश गौतम उर्फ सोनू 2. डेविट कुमार पुत्र राजेश कुमार 3. रामकरन गौतम पुत्र स्व0 भगेलूराम गौतम को दिनांक 05.04.2026 को हिरासत पुलिस में लिया गया। उक्त अभियुक्तगण को नियमानुसार माननीय न्यायालय रवाना किया जा रहा है।

*घटना का संक्षिप्त विवरण-*

दिनांक 05.04.2026 को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम बबुरा में राकेश गौतम उर्फ सोनू गौतम के घर पर अवैध रुप से लोगों को प्रालोभन देकर धर्मान्तरण का कार्य कराया जा रहा है, प्राप्त सूचना पर थाना पुलिस टीम मौके पर पहुँची जहाँ से राकेश गौतम उर्फ सोनू निवासी बबुरा के घर के एक कमरे में आदमी व औरतों की भीड़ थी। आलमारी में क्राइस्ट लगे हुए थे, वहाँ मौजूद पूजा कराने वाला व उपदेश देने वाला जिसकी मो0सा0 UP62BR3914, मौके से भाग गया। गृहस्वामी राजेश उर्फ सोनू गौतम व उसके परिवारीजन अवैध रुप से धर्मान्तरण कराने में संलिप्त होने के पर्याप्त साक्ष्य पाये गये है। प्राप्त तहरीर पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 160/26 धारा 3/5(1) उ0प्र0 विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम, 2021 व 351(2) बीएनएस थाना बदलापुर जौनपुर पंजीकृत किया गया तथा मौके पर मिली धर्मान्तरण से सम्बन्धित बुक मिठाई, पम्पलेट आदि बरामद करते हुए मौके से अभियुक्तगण उपरोक्त को गिरफ्तार किया गया।

*गिरफ्तार अभियुक्तगण-*

1. राकेश गौतम उर्फ सोनू पुत्र निवासी बबुरा थाना बदलापुर जनपद जौनपुर
2. डेविट कुमार पुत्र राजेश कुमार निवासी रुपचन्द्रपुर थाना बदलापुर जनपद जौनपुर
3. रामकरन गौतम पुत्र स्व0 भगेलूराम गौतम निवासी खजुरन थाना बदलापुर जनपद जौनपुर

गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली टीम

 

1. व0उ0नि0 श्री धर्मेन्द्र दत्त थाना बदलापुर जनपद जौनपुर
2. उ0नि0 श्रीप्रकाश यादव बदलापुर जनपद जौनपुर
3. म0हे0का0 प्रतिभा चौहान थाना बदलापुर जौनपुर
4. म0का0 कामिनी सिंह थाना बदलापुर जनपद जौनपुर
5. पीआरवी 5711 कर्मचारी हे0का0 ओमप्रकाश यादव थाना बदलापुर जनपद जौनपुर
6. हो0गा0 पीसी धर्मेन्द्र शर्मा, व हो0गा0 विनय कुमार थाना बदलापुर जनपद जौनपुर

थाना बादलपुर पुलिस टीम द्वारा अवैध रुप से धर्मान्तरण कराने वाले 03 अभियुक्तगण को किया गया गिरफ्तार, कब्जे से पम्पलेट बुक इत्यादि बरामद।

  गिरफ्तारी व बरामदगी के संबन्ध में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री आतिश कुमार सिंह की बाइट

Ρ

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज