मेन्यू

लोड हो रहा है...

जिला कारागार में सजा काट रहे कैदी की बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत

जौनपुर। जौनपुर जिला कारागार में बीते पांच वर्षों से बंद एक वृद्ध कैदी की बुधवार सुबह अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना से जेल प्रशासन और परिजनों में हड़कंप मच गया।

                      प्राप्त जानकारी के अनुसार, खुटहन थाना क्षेत्र के असरफगढ़ गांव निवासी दयाराम यादव (85 वर्ष) हत्या के एक मामले में पिछले 5 वर्षों से जिला कारागार में सजा काट रहे थे। बुधवार सुबह उन्हें अचानक सीने में तेज दर्द और सांस लेने में गंभीर तकलीफ की शिकायत हुई।

अस्पताल ले जाते समय हुई मौत

                     कैदी की हालत बिगड़ते देख जेल प्रशासन आनन-फानन में उन्हें उपचार के लिए नजदीकी जिला अस्पताल ले गया। हालांकि, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने स्वास्थ्य परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

परिजनों को दी गई सूचना, मजिस्ट्रेट जांच के आदेश

                 घटना के तत्काल बाद जेल प्रशासन ने मृतक कैदी के परिजनों को सूचित किया। कैदी की मौत के बाद नियमानुसार न्यायिक प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और मामले में मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए गए हैं।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जेल अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही और सटीक कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा।

Fast Blitz 24
Author: Fast Blitz 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

‘महत्वपूर्ण’ दस्तावेज़, दो कारें, शेयर बाज़ार: राम मंदिर दान ‘चोरी’ मामले में एसआईटी को अब तक क्या मिला है

चंदा गबन मामले के मुख्य आरोपियों में से एक रमाशंकर मिश्रा को अयोध्या पुलिस बुधवार को उस किराए के मकान में ले गई जहां वह

केंद्र ने डीजल, जेट ईंधन पर अप्रत्याशित कर बढ़ाया; पेट्रोल निर्यात शुल्क में कटौती

अमेरिका-ईरान युद्ध के कारण पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच, सरकार ने डीजल और विमानन टरबाइन ईंधन (एटीएफ) के निर्यात पर अप्रत्याशित लाभ कर

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र, सीबीएसई से कहा, कक्षा 9 के छात्रों पर नई भाषा का बोझ न डालें

सुप्रीम कोर्ट गुरुवार को कक्षा 9 के स्तर पर अनिवार्य तीसरी भाषा शुरू करने के केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के फैसले पर सवाल उठाया,

‘स्वस्तिक भारत और अज़रबैजान को जोड़ता है’: तनावपूर्ण संबंधों के बीच भारतीय राजनयिक ने प्राचीन प्रतीक का आह्वान किया

जैसा कि नई दिल्ली महीनों के राजनयिक घर्षण के बाद अजरबैजान के साथ अपने संबंधों को स्थिर करना चाहती है, भारत के नामित राजदूत बाकूअभय