Fastblitz 24

सुबीर सेन बने अखिल भारतीय कायस्थ महासभा 7235 के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और आईटी सेल प्रमुख

 

​संगठन को मजबूत करने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश कुमार श्रीवास्तव ने की घोषणा

 

हावड़ा/नई दिल्ली:

अखिल भारतीय कायस्थ महासभा 7235 के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश कुमार श्रीवास्तव ने संगठन के विस्तार और उसकी मजबूती के लिए एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक निर्णय लिया है। देश के वरिष्ठ पत्रकार और सामाजिक कार्यकर्ता सुबीर सेन (सुपुत्र स्वर्गीय श्री बी.पी. सेन) को संगठन में बड़ी जिम्मेदारी सौंपते हुए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और राष्ट्रीय आई.टी. सेल प्रमुख मनोनीत किया गया है। सुबीर सेन मूल रूप से सालकिया (के.एम. लेन, हावड़ा-6) के निवासी हैं।

​पश्चिम बंगाल चुनाव में निभाई थी अहम भूमिका

​मनोनयन की घोषणा करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश कुमार श्रीवास्तव ने सुबीर सेन के अनुभवों को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि हाल ही में संपन्न हुए पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दौरान सुबीर सेन ने मीडिया और सूचना तंत्र के क्षेत्र में बेहद सराहनीय व बड़ी भूमिका निभाई थी। उनके इसी सांगठनिक और तकनीकी अनुभव का लाभ अब पूरे देश में संगठन को मिलेगा।

​उल्लेखनीय है कि सुबीर सेन की गिनती देश के प्रतिष्ठित पत्रकारों में होती है। वह सामाजिक क्षेत्र में भी लंबे समय से सक्रिय हैं और विख्यात संत स्वामी कपाली बाबा जी मठ से गहराई से जुड़े हुए हैं।

​सांगठनिक मजबूती की उम्मीद

​सुबीर सेन की इस नियुक्ति पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोज कुमार दत्ता और पश्चिम बंगाल के प्रदेश अध्यक्ष विनय चन्द लाल कर्ण ने हर्ष व्यक्त किया है। पदाधिकारियों का मानना है कि सेन के नेतृत्व में देश भर के साथ-साथ विशेष रूप से पश्चिम बंगाल में कायस्थ महासभा का आई.टी. सेल और अधिक सक्रिय व सशक्त होकर उभरेगा।

​अपनी इस नियुक्ति पर आभार व्यक्त करते हुए नवनियुक्त राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व आई.टी. सेल प्रमुख सुबीर सेन ने कहा, “संगठन ने मुझ पर जो भरोसा जताकर यह जिम्मेदारी सौंपी है, उसे मैं पूरी निष्ठा से निभाऊँगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश कुमार श्रीवास्तव और पश्चिम बंगाल के प्रदेश अध्यक्ष विनय चन्द लाल कर्ण के नेतृत्व में हम सब मिलकर देश भर में संगठन के ढांचे को और अधिक सुदृढ़ करेंगे।”

​देश भर से मिलीं बधाइयाँ

​सुबीर सेन के मनोनयन पर अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के विभिन्न प्रकोष्टों और राज्य इकाइयों के शीर्ष पदाधिकारियों ने उन्हें हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। शुभकामनाएँ देने वालों में मुख्य रूप से शामिल हैं:

  • केंद्रीय व राष्ट्रीय नेतृत्व: कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्य प्रकाश श्रीवास्तव (एडवोकेट), दिनेश चन्द खरे, डॉ. रमाशंकर श्रीवास्तव, अरुण श्रीवास्तव ‘चुन्नू’; राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोज कुमार दत्ता, चंद्रमोहन श्रीवास्तव, गिरिजेश कुमार श्रीवास्तव, दीपक सक्सेना, संतोष श्रीवास्तव ‘सोनू’, और शशि श्रीवास्तव।
  • संगठन व सचिवालय: राष्ट्रीय संगठन मंत्री अजय वर्मा ‘अज्जू’, जे.पी. श्रीवास्तव, राजेश जी; राष्ट्रीय सचिव विनय श्रीवास्तव; प्रदेश अध्यक्ष (उत्तर प्रदेश) दिनेश चन्द श्रीवास्तव; राष्ट्रीय महासचिव राजेश श्रीवास्तव ‘बच्चा भैया’; राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) ई. राजीव श्रीवास्तव।
  • मीडिया व सोशल मीडिया सेल: राष्ट्रीय प्रवक्ता विश्व प्रकाश श्रीवास्तव ‘दीपक पत्रकार’; राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी डॉ. पंकज श्रीवास्तव; राष्ट्रीय सह-सोशल मीडिया प्रभारी अनीश कुमार श्रीवास्तव ‘नेता जी’; और राष्ट्रीय संगठन मंत्री व ‘झलक चैनल’ के संपादक राकेश रंजन श्रीवास्तव।
  • प्रांतीय व क्षेत्रीय पदाधिकारी (पश्चिम बंगाल): प्रदेश महासचिव सुबिमल वर्मा; प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव कुमार कर्ण; अजय कुमार दास (प्रदेश अध्यक्ष, विधि प्रकोष्ठ); सौरव अनूज (प्रदेश अध्यक्ष, व्यापार प्रकोष्ठ); हिमांशु चौधरी, अमन दत्ता, नरेश कुमार लाभ, आर.पी. श्रीवास्तव, प्रदीप श्रीवास्तव और रवि श्रीवास्तव।
  • विशिष्ट प्रकोष्ठ व युवा विंग: मीनाक्षी श्रीवास्तव (महिला राष्ट्रीय अध्यक्ष); पवन भास्कर (युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष); डॉ. संजय श्रीवास्तव (राष्ट्रीय अध्यक्ष, मेडिकल प्रकोष्ठ); प्रशांत पंकज श्रीवास्तव (राष्ट्रीय अध्यक्ष, विधि प्रकोष्ठ); बृज बिहारी लाल श्रीवास्तव (राष्ट्रीय अध्यक्ष, शिक्षक प्रकोष्ठ)।
  • अन्य वरिष्ठ सदस्य: महाराष्ट्र संगठन महामंत्री रविकांत श्रीवास्तव, जिक्की श्रीवास्तव, अखिलेश श्रीवास्तव ‘बबलू’, अभिषेक श्रीवास्तव ‘रिंकू’, गौरव श्रीवास्तव, उमेश श्रीवास्तव, डॉ. उमाकांत श्रीवास्तव, मनोज श्रीवास्तव, दयाल सरन श्रीवास्तव, गिरिजेश श्रीवास्तव, दयाशंकर निगम, संदीप श्रीवास्तव; अनिल श्रीवास्तव (युवा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष); पंकज श्रीवास्तव (युवा राष्ट्रीय महासचिव); साक्षी श्रीवास्तव (महिला राष्ट्रीय उपाध्यक्ष); और दीपमाला श्रीवास्तव (महिला राष्ट्रीय उपाध्यक्ष)।

​सभी पदाधिकारियों ने उम्मीद जताई है कि सुबीर सेन के आने से महासभा के कल्याणकारी और सामाजिक अभियानों को डिजिटल माध्यमों पर एक नई गति मिलेगी।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज