Fastblitz 24

पेट्रोल डालकर आत्महत्या का प्रयास करने वाले युवक की इलाज के दौरान मौत, कारण अब तक पता नहीं

 

जौनपुर। थाना केराकत क्षेत्र के बगथरी गांव में खुद को आग लगाकर आत्महत्या का प्रयास करने वाले युवक की जिला वाराणसी में इलाज़ के दौरान मौत हो गई है। मालूम हो कि बगथरी गांव निवासी युवक विशाल यादव पुत्र श्री राम मूरत यादव ने बीते 6 दिसंबर शनिवार सुबह करीब 8 बजे अपनी दुकान के अंदर खुद को पेट्रोल छिड़ककर आग लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया, जिससे युवक गंभीर रूप से झुलस गया था।

उस दौरान परिजनों ने उसे आनन फानन में नगर के जिला अस्पताल लेकर आएं जहां डाक्टरों ने युवक की हालत नाजुक देखते हुए उसे वाराणसी रेफर कर दिया। वाराणसी के बीएचयू अस्पताल में इलाज के दौरान शनिवार की शाम करीब 7 बजे युवक की मौत हो गई। हालांकि युवक के आत्महत्या का कारण अभी पता नहीं चल सका है। युवक ने दुकान के अंदर आत्महत्या का प्रयास किया जिस पर किसी प्रकार के तनाव की आशंका जताई जा रही है। आंखिर युवक ने एैसा कदम क्यों उठाया ये जांच के बाद ही पता चलेगा।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज