Fastblitz 24

क्षत्रिय सम्राट पृथ्वीराज चौहान स्मारक का उद्घाटन, राजपूत स्वाभिमान पर प्रकाश डाला गया

जौनपुर: जौनपुर के रामजानकीपुरम, शाहगंज में ठाकुर फतेह सिंह चौहान द्वारा स्थापित वीर शिरोमणि क्षत्रिय कुलभूषण सम्राट पृथ्वीराज चौहान स्मारक का भव्य उद्घाटन किया गया। इस स्मारक का उद्घाटन क्षत्रिय विकास संस्था के प्रदेश प्रभारी डॉ. जयसिंह राजपूत (गौरा बादशाहपुर, जौनपुर) के कर-कमलों द्वारा हुआ। इस अवसर पर क्षत्रिय समाज के कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे, जिन्होंने सम्राट पृथ्वीराज चौहान के त्याग और स्वाभिमान को याद किया।

क्षत्रिय एकता पर जोर और गौरवशाली इतिहास का स्मरण

अपने वक्तव्य में डॉ. जयसिंह राजपूत ने सम्राट पृथ्वीराज चौहान के गौरवशाली इतिहास पर प्रकाश डालते हुए बताया कि सम्राट ने तमाम यातनाएं सहीं, मगर अपने स्वाभिमान से कभी समझौता नहीं किया। उन्होंने अंत में अपने दुश्मन गौरी को मौत के घाट उतारने के बाद वीरगति प्राप्त की।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राजसिंह शेखावत ने क्षत्रिय एकता पर जोर देते हुए कहा कि जिस दिन अगड़ा-पिछड़ा का भेद भूलकर सभी क्षत्रिय एक हो जाएंगे, उस दिन फिर से राजपूतों का शासन होगा। मुख्य अतिथि अवागढ़ मथुरा के राजा महाराज नरेंद्र सिंह ने वर्तमान परिप्रेक्ष्य में क्षत्रियों को संगठित होने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि अब तलवार चलाने का समय नहीं है, बल्कि संगठित होकर समाज और राष्ट्र के लिए कार्य करने का समय है।

विशिष्ट अतिथि अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उमाशंकर सिंह कुशवाहा भी इस अवसर पर उपस्थित रहे। अतिथियों की श्रेणी में सुप्रीम कोर्ट की अधिवक्ता डॉ. संगीता सिंह, क्षत्रिय स्वाभिमान संगठन के प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर महेंद्र सिंह सेंगर, मंडल अध्यक्ष कुंवर साहब सिंह सोमवंशी, मुख्य वक्ता ठाकुर आद्या प्रसाद सिंह, भारत गोसेवक समाज के राष्ट्रीय संयोजक डॉ. श्रवण सिंह चौहान, सुदर्शन न्यूज़ के प्रदेश प्रभारी डॉ. पवन आर्य, पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य घनश्याम सिंह चौहान, ठाकुर संदीप सिंह चौहान, ठाकुर सभाजीत सिंह, राजेश सिंह चौहान (शासकीय अधिवक्ता), इंजीनियर सुरेंद्र सिंह चौहान, इंजीनियर परमानंद सिंह, इंजीनियर पी.एल. सिंह चौहान, अधिवक्ता अनिल सिंह, प्रमोद सिंह वत्स, जय नारायण सिंह, बृजराज सिंह चौहान सहित क्षेत्र के तमाम महिला-पुरुष उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम ने क्षत्रिय समाज में एकता और स्वाभिमान का संदेश दिया।

 

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज