Fastblitz 24

जिले की मजबूती संगठन की एकता से: अजीत प्रजापति

भाजपा कार्यालय में नव-निर्वाचित पदाधिकारियों की बैठक

जौनपुर    भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर नव-निर्वाचित पदाधिकारियों के साथ परिचयात्मक बैठक आयोजित की गई।

कार्यक्रम की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर माल्यार्पण से हुई।

जिला अध्यक्ष अजीत प्रजापति ने कहा कि भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि एक विचारधारा है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक पदाधिकारी संगठन की रीढ़ होता है और जिले को मजबूत बनाने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सभी पर है।
बैठक में संगठन विस्तार, सोशल मीडिया की भूमिका और जनसंपर्क कार्यक्रमों पर चर्चा हुई। पूर्व जिला अध्यक्ष सुशील उपाध्याय, विधायक रमेश चंद्र मिश्र, विधायक रमेश सिंह और एमएलसी ब्रजेश सिंह प्रिंसु ने भी विचार रखे। सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन को और मजबूत बनाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री पीयूष गुप्ता ने किया। इस अवसर पर जिले के अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज