जौनपुर। जिले में गुरूवार की सुबह चाइनीज मांझे के चपेट में आने से शिक्षक की मौत के बाद जनपद पुलिस ने जिले भर में इस मांझे की बिक्री करने वाली दुकानों पर चेकिंग करना शुरू कर दिया है। नगर कोतवाली क्षेत्र के शास्त्री पुल के पास एक शिक्षक की मौत के बाद थाना मुंगराबादशाहपुर क्षेत्र की पुलिस ने अवैध मांझे के खिलाफ चेकिंग अभियान चालाया है। इस मामले में मुंगराबादशाहपुर की पुलिस टीम ने प्रतिबंधित चाइनीज माँझा की अवैध बिक्री करने व शांति भंंग के मामले में तीन गिरफ्तार दुकानदारों को गिरफ्तार किया है। मुंगरा बादशाहपुर पुलिस ने शुक्रवार के दिन प्रतिबंधित चाइनीज और नायलॉन माँझे के अवैध व्यापार के विरुद्ध अभियान के दौरान विश्वसनीय सूचना पर मोहल्ला सिपाह व चूड़ी गली साहबगंज में दबिश दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर राशिद पुत्र तेगअहमद, राजू मंशूरी पुत्र तेगअहमद और अक्षत गुप्ता पुत्र अनिल कुमार गुप्ता निवासी चूडी गली साहबगंज कस्बा मुगराबादशाहपुर के कब्जे से भारी मात्रा में प्रतिबंधित माँझा बरामद किया। पुलिस के अनुसार इस कार्यवाही के दौरान तीनों अवज्ञा व उत्तेजना का प्रदर्शन करते हुए भीड़ में अराजक स्थिति उत्पन्न करने लगे। फिल्हाल पुलिस ने तीनों को शांति भंग करने के मामले में और मांझे की बिक्री करने के मामले में गिरफ्तार कर लिया है।

Author: fastblitz24



