मेन्यू

लोड हो रहा है...

नॉर्दर्न रेलवे मेंस यूनियन का त्रैवार्षिक अधिवेशन संपन्न, सीपी सिंह फिर बने शाखा मंत्री, संदीप कुमार को मिली अध्यक्ष की जिम्मेदारी

जौनपुर। नॉर्दर्न रेलवे मेंस यूनियन, जौनपुर शाखा का त्रैवार्षिक अधिवेशन बुधवार को जौनपुर जंक्शन स्थित यूनियन भवन में उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। अधिवेशन के दौरान केंद्रीय और मंडलीय नेतृत्व की मौजूदगी में सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का निर्विरोध गठन किया गया। चुनाव अधिकारी एस.यू. शाह की देखरेख तथा मंडल मंत्री कामरेड विभूति मिश्रा और मंडल अध्यक्ष कामरेड सुधीर तिवारी की उपस्थिति में चुनाव प्रक्रिया संपन्न हुई। नई कार्यकारिणी में सीपी सिंह को पुनः शाखा मंत्री तथा संदीप कुमार को शाखा अध्यक्ष चुना गया।

  • उपाध्यक्ष: विक्की कुमार, संतोष यादव, पंकज त्रिपाठी और कृष्णा सिंह।

  • सहायक शाखा मंत्री: अनिल कुमार उपाध्याय, विजेंद्र ठाकुर, अनिल कुमार मिश्रा, अशोक कुमार और अजय कुमार राय।

  • कोषाध्यक्ष: अनुज कुमार सिंह।

पुनः शाखा मंत्री चुने जाने के बाद कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सीपी सिंह ने कहा कि रेल कर्मचारियों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान और उनके अधिकारों की रक्षा करना ही यूनियन की सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी।

“वर्तमान समय में कर्मचारियों के समक्ष कई चुनौतियां हैं, लेकिन यूनियन पूरी मजबूती और एकजुटता के साथ प्रशासन के सामने हर जायज मांग को उठाएगी। कर्मचारियों के हित और सम्मान से किसी भी कीमत पर समझौता नहीं किया जाएगा।” — सीपी सिंह, नवनिर्वाचित शाखा मंत्री

उन्होंने संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाकर रेलकर्मियों की आवाज बुलंद करने का संकल्प दोहराया और सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया।

Fast Blitz 24
Author: Fast Blitz 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

‘महत्वपूर्ण’ दस्तावेज़, दो कारें, शेयर बाज़ार: राम मंदिर दान ‘चोरी’ मामले में एसआईटी को अब तक क्या मिला है

चंदा गबन मामले के मुख्य आरोपियों में से एक रमाशंकर मिश्रा को अयोध्या पुलिस बुधवार को उस किराए के मकान में ले गई जहां वह

केंद्र ने डीजल, जेट ईंधन पर अप्रत्याशित कर बढ़ाया; पेट्रोल निर्यात शुल्क में कटौती

अमेरिका-ईरान युद्ध के कारण पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच, सरकार ने डीजल और विमानन टरबाइन ईंधन (एटीएफ) के निर्यात पर अप्रत्याशित लाभ कर

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र, सीबीएसई से कहा, कक्षा 9 के छात्रों पर नई भाषा का बोझ न डालें

सुप्रीम कोर्ट गुरुवार को कक्षा 9 के स्तर पर अनिवार्य तीसरी भाषा शुरू करने के केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के फैसले पर सवाल उठाया,

‘स्वस्तिक भारत और अज़रबैजान को जोड़ता है’: तनावपूर्ण संबंधों के बीच भारतीय राजनयिक ने प्राचीन प्रतीक का आह्वान किया

जैसा कि नई दिल्ली महीनों के राजनयिक घर्षण के बाद अजरबैजान के साथ अपने संबंधों को स्थिर करना चाहती है, भारत के नामित राजदूत बाकूअभय