Fastblitz 24

भारत में आतंकवादी हमले में शामिल नहीं तुर्की, भारतीय मीडिया पर भड़का तुर्की

 

दिल्ली में लाल किले के पास हुए विस्फोट के बाद मीडिया रिपोर्टिंग को लेकर तुर्की ने जमकर भड़ास निकाली है। उसने आरोप लगाया है कि भारतीय मीडिया तुर्की के खिलाफ दुष्प्रचार कर रही है। दरअसल, कुछ मीडिया रिपोर्टों में दावा किया गया था कि दिल्ली विस्फोट के दो संदिग्धों ने तुर्की में जैश-ए-मोहम्मद के आकाओं से मुलाकात की थी। सूत्रों के हवाले से यह भी बताया गया था कि तु्र्की भारत में आतंकवादी गतिविधियों से जुड़ा है और आतंकवादी समूहों को सैन्य, राजनयिक और वित्तीय सहायता प्रदान करता है। इन्हीं रिपोर्टों पर तुर्की ने प्रतिक्रिया दी है।

तुर्की सरकार से जुड़े डिसइंफॉर्मेशन सेल ने एक्स पर लिखा, “कुछ भारतीय मीडिया संस्थानों में जानबूझकर यह दावा करने वाली रिपोर्टें कि “तुर्की भारत में आतंकवादी गतिविधियों से जुड़ा है और आतंकवादी समूहों को सैन्य, राजनयिक और वित्तीय सहायता प्रदान करता है।” यह दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से एक दुर्भावनापूर्ण दुष्प्रचार अभियान का हिस्सा हैं।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love