Fastblitz 24

कुलपति प्रो. वंदना सिंह को मिला “माटी सम्मान”

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने किया सम्मानित, विश्वविद्यालय में हुआ जोरदार स्वागत
जौनपुर
वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. वंदना सिंह को पूर्वांचल क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रतिष्ठित “माटी सम्मान” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने 31 मार्च 2026 को नई दिल्ली स्थित गांधी दर्शन परिसर राजघाट में आयोजित पूर्वांचल महोत्सव “माटी-9” कार्यक्रम में प्रदान किया।
यह आयोजन “माटी” संस्था और गांधी स्मृति एवं दर्शन समिति, संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ। सम्मान प्राप्त करने के बाद बुधवार को कुलपति के विश्वविद्यालय आगमन पर कुलपति सभागार में भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया गया, जहां अधिकारियों, शिक्षकों व कर्मचारियों ने उन्हें बधाई दी।
इस अवसर पर प्रो. वंदना सिंह ने कहा कि यह सम्मान उन्हें निरंतर समर्पित भाव से कार्य करने के लिए प्रेरित करेगा। उन्होंने कहा कि जीवन में निष्काम भाव से अपने कर्तव्यों का पालन करना ही सफलता की कुंजी है और इस उपलब्धि के लिए उन्होंने सभी का आभार व्यक्त किया।
कुलसचिव केशलाल ने कहा कि यह सम्मान कुलपति के उत्कृष्ट नेतृत्व, दूरदर्शिता और शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार का प्रतीक है। परीक्षा नियंत्रक विनोद कुमार सिंह ने इसे विश्वविद्यालय परिवार के लिए प्रेरणास्रोत बताते हुए कहा कि इससे सभी को नई ऊर्जा मिलेगी।
अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. प्रमोद कुमार यादव ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया, जबकि कार्यक्रम का संचालन प्रो. मनोज मिश्रा ने किया। इस दौरान विश्वविद्यालय के अनेक प्राध्यापक, अधिकारी व कर्मचारी मौजूद

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज