Fastblitz 24

चेकिंग के दौरान चोरी की बाइक संग युवक गिरफ्तार, पुलिस ने किया खुलासा

जौनपुर।थाना बरसठी पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस टीम ने एक अभियुक्त को चोरी की मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया।
      पुलिस के अनुसार, भैसहा बूथ के पास चेकिंग के दौरान आदित्य यादव पुत्र हरिशंकर यादव निवासी ग्राम चिताव थाना पवारा जनपद जौनपुर को हिरो HF डिलक्स मोटरसाइकिल के साथ पकड़ा गया। वाहन के चेसिस नंबर को ई-चालान ऐप के माध्यम से जांचने पर उसका रजिस्ट्रेशन नंबर UP62DA3609 पाया गया, जो अन्नु तिवारी निवासी बसरही थाना सुजानगंज, मछलीशहर जौनपुर के नाम दर्ज है।
वाहन स्वामी से संपर्क करने पर उन्होंने बताया कि उनकी बाइक 13 जून 2025 को चोरी हो गई थी, जिसकी रिपोर्ट थाना मछलीशहर में 14 जून 2025 को दर्ज कराई गई थी।
इस मामले में बरामदगी के आधार पर थाना बरसठी में अभियुक्त के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण

आदित्य यादव पुत्र हरिशंकर यादव
निवासी ग्राम चिताव, थाना पवारा, जनपद जौनपुर
उम्र करीब 24 वर्ष
अपराधिक इतिहास
मु0अ0सं0 87/2026, धारा 317(2) बीएनएस, थाना बरसठी
मु0अ0सं0 176/25, धारा 303(2) बीएनएस, थाना मछलीशहर
बरामदगी
हिरो HF डिलक्स मोटरसाइकिल
रजिस्ट्रेशन नंबर: UP62DA3609
रंग: काला
चेसिस नंबर: MBLHAW131RHJ04877

गिरफ्तारी करने वाली टीम

प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश यादव
वरिष्ठ उपनिरीक्षक अनिल कुमार यादव
उपनिरीक्षक अम्ब्रीश कुमार सिंह
कांस्टेबल संदीप पटेल
कांस्टेबल ओमप्रकाश यादव
कांस्टेबल शेरबहादुर यादव
पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अपराध नियंत्रण के लिए चेकिंग अभियान लगातार जारी रहेगा।
fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज