जौनपुर। नगर कोतवाली थाना क्षेत्र के ईशापुर में बाइक से कहीं जा रहा युवक प्रतिबंधित चाईन मांझे की चपेट में आने से घायल हो गया है। मालूम हो कि इसी थाना क्षेत्र के ईशापुर निवासी सोल्जर यादव पुत्र संतोष यादव अपने घर से निकल कर बाइक से किसी काम के सिलसिले में कहीं जा रहा था कि उसी समय मांझा उसके उपर गिरा और गर्दन को चीरते हुए निकला गया, जिससे युवक से घायल हो गया। फिल्हाल इस मामले में युवक को अस्पताल में इलाज के लए भर्ती करवा दिया गया है। बीते कुछ दिनों पहले नगर के शास्त्री ब्रिज पर एक शिक्षक की मांझे की चपेट में आने दर्दनाक मौत हो गई थी। प्राईवेट शिक्षक अपनी बेटी को स्कूल छोड़कर घर वापस लौट रहें थें। व्यस्त इलाके में इस सबसे अधिक इस समय इस जानलेवा प्रतिबंधित मांझे का कहर जा रही है। राह चलते और वाहन से चलते लोगों के बीच मांझे की चपेट में कहीं न आ जाएं इस बात का डर बना हुआ है। हालांकि इस दूसरी घटना में युवक का अधिक खून बह गया है।

Author: fastblitz24



