मेन्यू

लोड हो रहा है...

विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने में सक्षम है युवा शक्ति

​जौनपुर। ‘माय भारत युवा मण्डल’ अभियान के अंतर्गत खुटहन विकास खंड में युवा मण्डलों की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में युवाओं की भूमिका और समाज कल्याण से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा हुई।
​बैठक को संबोधित करते हुए जिला युवा अधिकारी तन्मय मोहन ने कहा कि युवा मण्डलों के सशक्त माध्यम से हम गाँव और शहर के बीच की दूरी को कम कर सकते हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि देश का युवा ही ‘विकसित भारत’ की संकल्पना को साकार करने में पूरी तरह सक्षम है।

​वहीं, कार्यक्रम में उपस्थित खण्ड विकास अधिकारी नीरज जायसवाल ने युवाओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा, “देश की युवा पीढ़ी विकसित भारत का सपना पूरा करने के लिए पूरी तरह तैयार है। आज आवश्यकता इस बात की है कि युवाओं को नशा मुक्ति अभियान से जोड़ा जाए, ताकि एक स्वस्थ और मजबूत समाज का निर्माण हो सके।”

कार्यक्रम में माय भारत यूथ वालंटियर सुमित सिंह ने कुशल संचालन किया। बैठक के अंत में माय भारत यूथ वालंटियर शिवम गुप्ता ने उपस्थित अतिथियों एवं युवा मंडल अध्यक्षों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापन किया।
​इस अवसर पर राना सिंह, आर्यन यादव, प्रतीक उपाध्याय, उज्जवल यादव, मुकेश कश्यप सहित क्षेत्र के समस्त युवा मंडल अध्यक्ष एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Fast Blitz 24
Author: Fast Blitz 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

‘महत्वपूर्ण’ दस्तावेज़, दो कारें, शेयर बाज़ार: राम मंदिर दान ‘चोरी’ मामले में एसआईटी को अब तक क्या मिला है

चंदा गबन मामले के मुख्य आरोपियों में से एक रमाशंकर मिश्रा को अयोध्या पुलिस बुधवार को उस किराए के मकान में ले गई जहां वह

केंद्र ने डीजल, जेट ईंधन पर अप्रत्याशित कर बढ़ाया; पेट्रोल निर्यात शुल्क में कटौती

अमेरिका-ईरान युद्ध के कारण पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच, सरकार ने डीजल और विमानन टरबाइन ईंधन (एटीएफ) के निर्यात पर अप्रत्याशित लाभ कर

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र, सीबीएसई से कहा, कक्षा 9 के छात्रों पर नई भाषा का बोझ न डालें

सुप्रीम कोर्ट गुरुवार को कक्षा 9 के स्तर पर अनिवार्य तीसरी भाषा शुरू करने के केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के फैसले पर सवाल उठाया,

‘स्वस्तिक भारत और अज़रबैजान को जोड़ता है’: तनावपूर्ण संबंधों के बीच भारतीय राजनयिक ने प्राचीन प्रतीक का आह्वान किया

जैसा कि नई दिल्ली महीनों के राजनयिक घर्षण के बाद अजरबैजान के साथ अपने संबंधों को स्थिर करना चाहती है, भारत के नामित राजदूत बाकूअभय