Fastblitz 24

ट्रक की चपेट में आने से स्कूटी सवार युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

 शहर खरीदारी करने जा रहा था युवक, प्रसाद इंटरनेशनल स्कूल के पास हुआ दर्दनाक हादसा

जौनपुरलाइन बाजार थाना क्षेत्र में सोमवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में स्कूटी सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गौरा बादशाहपुर थाना क्षेत्र के कबरुद्दीनपुर निवासी रमेश कुमार (35) पुत्र रामदुलार सोमवार रात करीब 8:30 बजे अपनी स्कूटी से कुछ खरीदारी करने के लिए जौनपुर शहर आ रहे थे। बताया जा रहा है कि जैसे ही वह लाइन बाजार थाना क्षेत्र स्थित प्रसाद इंटरनेशनल स्कूल के पास पहुंचे, सामने से आ रहे एक ट्रक की चपेट में आ गए।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि रमेश कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। सूचना मिलने पर 108 एंबुलेंस की मदद से घायल युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं सूचना पर पहुंची लाइन बाजार पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा दुर्घटना में शामिल ट्रक की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज