Fastblitz 24

 ‘ऑपरेशन वज्रपात’: सोशल मीडिया पर रंगबाजी और हिंसक वीडियो बनाने वाला अराजकतत्व जौनपुर से गिरफ्तार

 जौनपुर :सोशल मीडिया पर खुद को ‘गैंगस्टर’ दिखाने, हथियारों या हिंसा को बढ़ावा देने वाले वीडियो पोस्ट करने और इलाके में मनबढ़ई व रंगबाजी करने वालों के खिलाफ जौनपुर पुलिस ने कड़ा रुख अपना लिया है। 

आगे पढ़िए

पुलिस के मुताबिक, पकड़ा गया आरोपी सोशल मीडिया पर अलग-अलग गैंग के नाम का इस्तेमाल कर आपराधिक और हिंसक गतिविधियों को बढ़ावा दे रहा था, जिससे इलाके में शांति व्यवस्था को खतरा पैदा हो रहा था। पुलिस ने शांति भंग की आशंका के मद्देनजर आरोपी के खिलाफ संबंध धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे हिरासत में लिया है।

 

पकड़े गए आरोपी की पहचान अशहद पुत्र मोहम्मद सफीक के रूप में हुई है, जो गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के ही ग्राम चौरसण्ड का निवासी है। पुलिस ने कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश करने के लिए भेज दिया है।इस मनबढ़ युवक को सलाखों के पीछे पहुंचाने में गौराबादशाहपुर थाना प्रभारी (थानाध्यक्ष) गंगा सागर मिश्र के नेतृत्व में उप-निरीक्षक (SI) रवि प्रकाश, कांस्टेबल सोमेश्वर सिंह और कांस्टेबल बालमुकुन्द गुप्ता की मुख्य भूमिका रही।जौनपुर पुलिस ने साफ संदेश दिया है कि सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन करने, रील्स के जरिए रंगबाजी दिखाने या किसी भी तरह का हिंसक कंटेंट पोस्ट करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे लोगों के खिलाफ ‘ऑपरेशन वज्रपात’ के तहत आगे भी कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

 

 

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज