जे.सी.आई. जौनपुर ‘चेतना’ की पहल—मलिन बस्तियों में बच्चों व परिवारों को वितरित किए कपड़े, खाद्य सामग्री और फल
जौनपुर। नगर में समाज सेवा का एक प्रेरणादायक उदाहरण सामने आया है, जहां जे.सी.आई. जौनपुर ‘चेतना’ द्वारा “खुशियों का संदूक” कार्यक्रम के तहत जरूरतमंदों की मदद की गई। बालवाड़ी धरनीधर पुर अहियापुर क्षेत्र में आयोजित इस कार्यक्रम का नेतृत्व संस्था की अध्यक्ष जे.जे.एम. सरला महेश्वरी ने किया।
संस्था की सचिव वंशिका सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि “खुशियों का संदूक” जनसेवा अभियान के तीसरे चरण में मलिन बस्तियों में रह रहे गरीब एवं जरूरतमंद बच्चों और परिवारों को गर्मी के कपड़े, खाद्य सामग्री, पेय पदार्थ और फल वितरित किए गए। इस दौरान बच्चों और उनके परिवारों के चेहरों पर खुशी और उत्साह साफ झलक रहा था।


कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य हर माह जरूरतमंद लोगों तक आवश्यक वस्तुएं पहुंचाना है, ताकि समाज में सेवा और सहयोग का संदेश प्रसारित हो सके। इस मौके पर पुष्पा सेठ, गायत्री जायसवाल, अनीता गुप्ता, ज्योति शाह समेत कई सदस्य उपस्थित रहे और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का संकल्प लिया।
स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए एक प्रेरणादायक कदम बताया।


Author: fastblitz24



