जौनपुर I
भारतीय जनता पार्टी नगर उत्तरी के कार्यकर्ताओं ने नगर अध्यक्ष श्रीमती सारिका सचिन सोनी के नेतृत्व में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी का जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया।
भजन संध्या का हुआ आयोजन
नगर उत्तरी की मंत्री श्रीमती रुक्मिणी गुप्ता एवं नगर अध्यक्ष (ओबीसी मोर्चा) श्री तीर्थ राज गुप्ता के आवास पर भव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य अतिथियों और कार्यकर्ताओं ने मधुर भजन प्रस्तुत किए। सभी लोगों ने प्रधानमंत्री जी के दीर्घायु जीवन, उत्तम स्वास्थ्य और ‘विकसित भारत’ के दृढ़ संकल्प को पूरा करने की मंगल कामना की।
वरिष्ठ नेताओं और जनप्रतिनिधियों की रही गरिमामयी मौजूदगी
इस विशेष अवसर पर मुख्य रूप से खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री गिरीश चंद्र यादव, पूर्व विधायक श्री सुरेंद्र सिंह, सभासद श्री संतोष मौर्य, बसंत प्रजापति, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष श्री अनिल गुप्ता, मंत्री जी के जनसंपर्क अधिकारी श्री मनीष श्रीवास्तव एवं पूर्व जिला मंत्री श्री धर्मपाल कन्नौजिया सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी व अतिसम्मानित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम से जुड़ी यह संपूर्ण जानकारी नगर मीडिया प्रभारी सन्नी चौधरी ने साझा की।




