जौनपुर। पुलिस जौनपुर द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में थाना नेवढ़िया पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूँ के कुशल पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष श्री निखिलेश कुमार तिवारी के कुशल नेतृत्व में पुलिस व आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अवैध शराब के साथ दो आरोपियों को दबोच लिया।
घटना व कार्रवाई का विवरण:
आज दिनांक 31.07.2026 को थाना नेवढ़िया के उ0नि0 शिवभंजन प्रसाद मय फोर्स एवं आबकारी विभाग की संयुक्त टीम द्वारा मुखबिर की सटीक सूचना पर सीतमसराय चौराहे से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
तलाशी के दौरान आरोपी कृष्ण मोहन मिश्रा के कब्जे से 24 शीशी ‘आईकोनिक वाईट’ (375 एमएल) तथा दूसरे आरोपी पवन कुमार के कब्जे से 06 टेट्रा पैक ‘8 पीएम’ (180 एमएल) अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई। दोनों के कब्जे से कुल 10.08 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब जब्त की गई है।
उक्त गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर थाना नेवढ़िया पर संबंधित धाराओं के तहत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।




