जौनपुर। जिला प्रशासन व पुलिस विभाग की ओर से जेल सुरक्षा और व्यवस्थाओं को चुस्त-दुरुस्त रखने के उद्देश्य से आज दिनांक 31.07.2026 को श्रीमान जिलाधिकारी जौनपुर एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर द्वारा संयुक्त रूप से जिला कारागार जौनपुर का मासिक औचक निरीक्षण किया गया।
बैरकों, भोजनालय व चिकित्सालय की सघन जांच:
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों द्वारा कारागार परिसर, विभिन्न बैरकों, भोजनालय (पाकशाला), चिकित्सालय, परिसर की सुरक्षा व्यवस्था एवं साफ-सफाई का गहन मुआयना किया गया। अधिकारियों ने भोजनालय में कैदियों को मिलने वाले भोजन की गुणवत्ता, पेयजल व्यवस्था तथा स्वास्थ्य सुविधाओं का बारीकी से परीक्षण किया और संबंधित जेल अधिकारियों को आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाने के कड़े निर्देश दिए।
बंदियों की समस्याएं सुनीं, सुरक्षाकर्मियों को दिए निर्देश:
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने बंदियों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं और मिलने वाली सुविधाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की। इसके साथ ही कारागार प्रशासन को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि बंदियों को निर्धारित सरकारी मानकों के अनुरूप सभी सुविधाएं अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराई जाएं।
वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा कारागार की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए तैनात सुरक्षाकर्मियों को 24 घंटे सतर्कता बरतने, मुख्य द्वारों पर संघन चेकिंग करने तथा नियमित जांच प्रक्रिया सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए।
निरीक्षण के दौरान उपस्थित अधिकारी:
इस औचक निरीक्षण के दौरान श्री आयुष श्रीवास्तव (अपर पुलिस अधीक्षक नगर), श्री गोल्डी गुप्ता (सहायक पुलिस अधीक्षक नगर/अपराध), कारागार प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारीगण एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।




