मेन्यू

लोड हो रहा है...

लाइन बाजार पुलिस को बड़ी सफलता: 4 शातिर चोर गिरफ्तार, तमंचा, कारतूस, नकदी व चोरी का सामान बरामद

​             जौनपुर। जिले में अपराध व अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना लाइन बाजार पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने चोरी की आधा दर्जन से अधिक घटनाओं में शामिल 4 शातिर चोरों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पकड़े गए अभियुक्तों के कब्जे से अवैध तमंचा, कारतूस, चाकू, दो जोड़ी चांदी की पायल और ₹18,500 की नकदी बरामद की गई है।

चोरी की 7 घटनाओं का हुआ खुलासा

पुलिस की इस कार्रवाई से जौनपुर और आजमगढ़ जिले में हुई चोरी की कुल 7 बड़ी वारदातों का राजफाश हुआ है। इसमें लाइन बाजार थाना क्षेत्र के पचहटिया स्थित SK मोटर्स, विशेषरपुर स्थित संतोष मशीनरी व टाइल्स स्टेशनरी स्टोर में हुई चोरियों के अलावा थाना गौराबादशाहपुर के कबरूद्दीनपुर व बमैला और आजमगढ़ जिले के मेहनगर थाना क्षेत्र के गांवों में हुई घरफोड़ी की घटनाएं शामिल हैं।

गिरफ्तार  आरोपियों का आपराधिक इतिहास

पुलिस द्वारा पकड़े गए अभियुक्तों में बाबर अली उर्फ सलमान (निवासी चोरसंड, गौराबादशाहपुर), प्रतिकेश उर्फ लकी व उसका भाई हर्ष उर्फ बाबू विश्वकर्मा (निवासी पचहटिया, लाइन बाजार) और मो. मासूम (निवासी बड़केबारा मोड़, खेतासराय) शामिल हैं। मुख्य आरोपी बाबर अली के खिलाफ पूर्व में भी आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस और चोरी के कई मुकदमे दर्ज हैं।

बरामदगी का विवरण

  • बाबर अली: एक .315 बोर तमंचा, एक कारतूस, ₹4,500 नकदी व 2 जोड़ी सफेद धातु की पायल।
  • प्रतिकेश उर्फ लकी: एक .315 बोर तमंचा, एक कारतूस व ₹5,500 नकदी।
  • हर्ष उर्फ बाबू: एक चाकू व ₹5,000 नकदी।
  • मो. मासूम: एक चाकू व ₹3,500 नकदी।

पुलिस टीम को मिली सफलता

प्रभारी निरीक्षक के.के. सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक रामप्रकाश यादव, रामकेवल यादव, मुख्य आरक्षी सुनील कुमार सिंह, अखिलेश यादव तथा आरक्षी राहुल यादव, विजय यादव, शिवांशु ओझा व साजन की टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए चारों अभियुक्तों को धर दबोचा। पुलिस ने सभी के खिलाफ संबंधित धाराओं में विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया है।

Fast Blitz 24
Author: Fast Blitz 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

‘महत्वपूर्ण’ दस्तावेज़, दो कारें, शेयर बाज़ार: राम मंदिर दान ‘चोरी’ मामले में एसआईटी को अब तक क्या मिला है

चंदा गबन मामले के मुख्य आरोपियों में से एक रमाशंकर मिश्रा को अयोध्या पुलिस बुधवार को उस किराए के मकान में ले गई जहां वह

केंद्र ने डीजल, जेट ईंधन पर अप्रत्याशित कर बढ़ाया; पेट्रोल निर्यात शुल्क में कटौती

अमेरिका-ईरान युद्ध के कारण पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच, सरकार ने डीजल और विमानन टरबाइन ईंधन (एटीएफ) के निर्यात पर अप्रत्याशित लाभ कर

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र, सीबीएसई से कहा, कक्षा 9 के छात्रों पर नई भाषा का बोझ न डालें

सुप्रीम कोर्ट गुरुवार को कक्षा 9 के स्तर पर अनिवार्य तीसरी भाषा शुरू करने के केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के फैसले पर सवाल उठाया,

‘स्वस्तिक भारत और अज़रबैजान को जोड़ता है’: तनावपूर्ण संबंधों के बीच भारतीय राजनयिक ने प्राचीन प्रतीक का आह्वान किया

जैसा कि नई दिल्ली महीनों के राजनयिक घर्षण के बाद अजरबैजान के साथ अपने संबंधों को स्थिर करना चाहती है, भारत के नामित राजदूत बाकूअभय