Fastblitz 24

संदिग्ध परिस्थितियों में 12वीं की छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान

 

जौनपुर। बक्शा थाना क्षेत्र के चपरामऊ गांव में अपने कमरे के अंदर एक 12वीं कक्षा की छात्रा ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी है। मालूम हो कि चपरामऊ गांव के रहने वाले इतेन्द्र यादव की 20 साल की पुत्री वसु यादव की उसकी कमरे में गुरूवार की सुबह फंदे से लटकती लाश देखते ही उसके घर वालों ने उसे नीचे उतारते हुए तुरंग इलाज के नगर के नईगंज में स्थित सुनीता हॉस्पिटल लेकर इलाज के लिए पहुंच गएं। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक छात्रा की लाश को अपने कब्जे में लेकर जिला अस्पताल में रखवाया था। पुलिस ने इस मामले में जानकारी होने के बाद फोरेंसिक की टीम भी घटनास्थल पर पहुंच कर जांच में जुट गई। पुलिस ने बताया कि छात्रा की लाश का पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। इस मामले की जांच की जा रही है। फिल्हाल छात्रा के जान देने का कारण अभी तक पता नहीं चल सका है।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love