मिसाइल मैंन को याद करते हुए बोले प्रवक्ता ,सपनो को साकार करना ही सच्ची श्रद्धांजलि

जौनपुर .फरीदुल हक़ मेमोरियल पी.जी कॉलेज तालीमाबाद,सबरहद शाहगंज-जौनपुर में मिसाइल मैन डॉक्टर ए.पी.जे अब्दुल कलाम के जन्म दिवस के अवसर पर विज्ञान संकाय द्वारा”राष्ट्र निर्माण में छात्रों की भूमिका” विषय पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। एम.ए उर्दू तृतीय सेमेस्टर के छात्र अब्दुर्रहमान ने विषय पर बात करते हुए कहा कि किसी भी राष्ट्र के निर्माण में छात्रों की भूमिका बहुत अहम होती है और छात्र ही देश के भविष्य हैं, बी.ए प्रथम सेमेस्टर की छात्रा मंतशा मतलूब ने कहां की हमें एपीजे कलाम की जीवनी से बहुत कुछ सीखना चाहिए और उनकी तरह राष्ट्र निर्माण में मदद करना चाहिए। कार्यक्रम में डाॅ शिव प्रसाद यादव, डॉ विनय कुमार, डाॅ रविन्द्र कुमार यादव के साथ अन्य विद्वानों ने डाॅ कलाम के कार्य एवं योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला।महाविद्यालय के कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रचार्य डॉ तबरेज़ आलम ने की। प्राचार्य डाॅ तबरेज़ आलम ने इस तरह का कार्यक्रम आयोजित करने के लिए विज्ञान संकाय की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम से छात्रों की प्रतिभा खुल कर सामने आती है साथ ही छात्र एवं छात्राओं को मुबारकबाद देते हुए उन्होंने आगे कहा कि छात्र एवं छात्राओं को शिक्षा के प्रति ईमानदार रहना होगा और देश के हर एक कार्य में अपनी सहभागिता दर्ज करना होगा तब हम डाॅ कलाम के सपनों का देश बना सकेंगे। डाॅ तबरेज़ आलम नेआगे कहा कि यदि किसी भी विद्यार्थी को पठन-पाठन या अन्य किसी एक्टिविटीज में किसी प्रकार की जरूरत पड़ती है तो कालेज उसे उपलब्ध कराने के लिए सदैव तैयार है। कार्यक्रम में डाॅ निजामुद्दीन, डॉ पीयूष श्रीवास्तव, डॉ अमित कुमार गुप्ता, रियाज अहमद,सूर्य प्रकाश यादव,खुर्शीद हसन खान, कहकशां खान, गीता देवी,वेद प्रकाश आर्य,मुहम्मद मुजाहिद्दीन,डाॅ संतोष कुमार यादव,डाॅ अनुराग कुमार सोनकर,आदूतीय यादव सहित महाविद्यालय के अन्य शिक्षक एवं छात्र उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन प्राणी विज्ञान प्रवक्ता नाज़िया शाहिद ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन प्राणी विज्ञान प्रवक्ता डाॅ वन्दना सिंह ने किया।


Author: fastblitz24



