
जौनपुर। जिले में धनतेरस, दीपावली एवं छठ पर्व के मद्देनज़र ट्रेनों में बढ़ती चोरी की घटनाओं की रोकथाम तथा अवैध तस्करी व अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जीआरपी जौनपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान ट्रेनों में यात्रा कर रहे यात्रियों के चोरी हुए 50 मोबाइल फोन बरामद किए गए। ये मोबाइल विभिन्न तिथियों में थाना जीआरपी जौनपुर में दर्ज गुमशुदगी एवं एफआईआर से संबंधित थे। मोबाइल बरामदगी की कुल कीमत लगभग 15 लाख आंकी गई है।


बरामद मोबाइल उनके मालिक यात्रियों को सौंपे गए, जिनमें कई यात्री अलग अलग जनपदों और प्रांतों से थे। अपनी खोई हुई मोबाइल वापस मिलने पर यात्रियों ने जीआरपी टीम के प्रति खुशी व्यक्त करते हुए भूरि.भूरि प्रशंसा की और पुलिस को धन्यवाद दिया है। थानाध्यक्ष सुनील कुमार गोंड़ ने बताया कि शेष बचे गुमशुदा चोरी के मोबाइल भी शीघ्र ही बरामद कर संबंधितों को सौंपे जाएंगे।
Author: fastblitz24



