Fastblitz 24

घर का ताला तोड़कर लाखो रूपये के गहने समेत 50 हजार रूपये नकदी चोरी

 

जौनपुर। जिले में गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के नयलसंड गांव में एक घर का ताला तोड़कर चोरों ने लाखो रूपये के गहने और 50 हजार रूपये नकदी रूपये पर हाथ साफ कर वहां से फरार हो गयें। भीषण चोरी के इस मामले को लेकर नयनसंड गांव निवासी अजय कुमार राय ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि बीते 24 फरवरी को वह अपने ननिहाल जिला वाराणसी में शादी समारोह में शामिल होने के लिए गए हुए थे।

आरोप है कि चोर घर का ताला तोड़कर उनके घर में घुसे और सोने की दो सिकड़, दो मंगलसूत्र, सात अंगूठी, कान के तीन झुमके, चांदी के चार पायल, तीन सेट छागर और दस जोड़ी मीना समेत घर में रखे 50 हजार रूपये नकद चुराकर वहां से फरार हो गयें। पीड़ित से मिली तहरीर के बाद गौराबादशाहपुर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। फिल्हाल इस मामले को लेकर पुलिस चोरों की तलाश में जुट गई है।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love