Fastblitz 24

मुंगराबादशाहपुर में ब्रह्माकुमारी शिविर में 55 यूनिट रक्तदान

मुंगराबादशाहपुर: प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में विश्व बंधुत्व दिवस और राजयोगिनी दादी प्रकाशमणि जी की 18वीं पुण्यतिथि के अवसर पर दो दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने रक्तदान कर मानवता की सेवा में अपना योगदान दिया।

शिविर का उद्घाटन चिकित्सा प्रभारी डॉ. राजेश कुमार, संचालिका अनीता दीदी, आलोक कुमार गुप्ता, इंजीनियर उमाशंकर गुप्ता, सर्ववैश्य समाज के अध्यक्ष राजकुमार ऊमरवैश्य और डॉ. एम.सी. पटेल ने दादी प्रकाशमणि के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करके किया।इस शिविर में रजनी, संगीता, रंजीत, आलोक कुमार गुप्ता पिंटू, इंजीनियर उमाशंकर गुप्ता, विक्की गुप्ता, राजकुमार, अनीता दीदी, कंचन, राममूर्ति और शीला सहित कुल 55 लोगों ने रक्तदान किया। प्रयागराज के जीवनदान ब्लड बैंक और मुंगराबादशाहपुर के रिद्धि एजुकेशन एवं हेल्थ केयर के विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम की देखरेख में यह शिविर संपन्न हुआ।

पूरा पढ़िये 👇

इस अवसर पर संस्था की संचालिका अनीता दीदी ने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा दान है। उन्होंने यह भी बताया कि एक स्वस्थ व्यक्ति को हर तीन महीने बाद रक्तदान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि रक्तदान सिर्फ एक दान नहीं, बल्कि जीवन बचाने का एक पुण्य कार्य है, जिसमें हर व्यक्ति को भाग लेना चाहिए।
रक्तदान करने वाले योद्धाओं को संचालिका अनीता दीदी, डॉ. संदीप पांडेय, अखिलेश सिंह, अनुपम सिंह और नागेंद्र पटेल द्वारा प्रशस्ति पत्र और उपहार देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान चेयरमैन कपिल मुनि ऊमरवैश्य, सूर्यलाल जायसवाल, दीपू मोदनवाल, सभासद लक्ष्मीना मोदनवाल, संगीता, ममता, संजू, शारदा, मनोज, गीता, अनिल, विजय और भरत सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज