जौनपुर। थाना गौराबादशाहपुर की पुलिस टीम ने आठ अन्तर्जनपदीय गैंग के शातिर चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की दस मोटर साइकिल बरामद करने का दावा किया है। पुलिस जानकारी के अनुसार गुरूवार 4 दिसंबर को गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के ग्राम नैपुरा निवासी प्रिंस पाण्डेय पुत्र विरेन्द्र पाण्डेय ने पुलिस को थाने पर तहरीर देते हुए बताया था कि बीते 28 नवंबर को अज्ञात चोरों ने उसकी मोटरसाइकिल चोरी कर लिया है।

पुलिस ने पीड़ित से मिली तहरीर के आधार पर अज्ञात चोरों के मामला पंजीकृत कर जांच में जुट गई थी। पुलिस ने इस चोरी के मामले का खुलासा करते हुए शुक्रवार के दिन चेकिंग अभियान के दौरान आठ अन्तर्जनपदीय शातिर चोरों को गिरफ्तार कुरेथु तिराहा के पास से समय करीब 2 बजे दिन में गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की दस मोटरसाइकिल बरामद कर कार्यवाही में जुट गई है।


Author: fastblitz24



