Fastblitz 24

फोन चोरी होने के बाद अधिवक्ता के खाते से 87 हजार रूपये गायब

 

जौनपुर। शाहगंज तहसील परिसर से अधिवक्ता का मोबाइल होने के बाद उनके बैंक के खाते से 87 हजार रुपये गायब होने से हड़कंप मचा हुआ है। क्षेत्र के ग्राम रामपुर निवासी एवं शाहगंज तहसील में अधिवक्ता अभिषेक कुमार सिंह का मोबाइल फोन 18 दिसंबर 2025 को तहसील परिसर से चोरी हो गया था। पीड़ित का मोबाइल चोरी होने के बाद उक्त खाते से 87 हजार रुपये की अवैध निकासी कर ली गई। जैसे ही रूपए निकाल लेने की जानकारी पीड़ित अधिवक्ता हुई तुरंत उन्होंने कोतवाली शाहगंज सहित संबंधित अधिकारियों को लिखित प्रार्थना पत्र देकर मामले से अवगत कराया। पीड़ित ने क्षेत्राधिकारी शाहगंज से पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध उचित एवं संवैधानिक कार्रवाई किए जाने की भी मांग की है। मामले को लेकर तहसील परिसर में सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज