Fastblitz 24

लंबोदर नाथ शिवालय पर साप्ताहिक कथा का भव्य आयोजन

सिकरारा:  लंबोदर नाथ शिवालय पर साप्ताहिक कथा का भव्य आयोजन किया जा रहा है। कथा प्रवचन सत्संग सनातन धर्म में मानव कल्याण का एक मुख्य साधन है। कथा श्रवण से मानव के अंदर बसे पाप धुल जाते हैं।

कथावाचक स्वामी उमा दास जी महाराज ने कथा के पहले दिन कथा महात्मा बताते हुए कहा कि रामकथा श्रवण से मनुष्य के कई प्रकार के ऋण उतरते हैं। उन्होंने मात्र ऋण, सूर्य ऋण, पवन ऋण और पितृ ऋण के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि इन सभी ऋणों से मुक्ति केवल भगवान के कथा प्रवचन सत्संग सुनने से मिल सकती है।

महाराज द्वारा संगीतमयी रसपान से क्षेत्र के तमाम लोग तृप्त हुए।

इस कार्यक्रम का आयोजन समस्त क्षेत्रवासियों के सहयोग से ग्राम प्रधान संजय यादव और लौटान राम गुप्ता द्वारा किया गया है। यह कार्यक्रम 6 मार्च से 12 मार्च तक चलेगा। कथा दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक होती है।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love