- सड़क हादसे में हुआ था संगीता तिवारी का निधन, पत्रकार भवन में आयोजित हुई शोक सभा
- दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से की गई प्रार्थना
जौनपुर:अखिल भारतीय सम्पादक मण्डल जौनपुर की जनपद इकाई द्वारा शनिवार को पत्रकार भवन में एक शोक सभा का आयोजन किया गया। यह शोक सभा मण्डल के जिलाध्यक्ष अरविन्द कुमार पटेल की अध्यक्षता में संपन्न हुई, जिसमें वरिष्ठ सम्पादक मंगला प्रसाद तिवारी की पत्नी संगीता तिवारी (50 वर्ष) के असामयिक निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया गया। बता दें कि गत दिनों एक सड़क हादसे में संगीता तिवारी का दुखद निधन हो गया था।
शोक सभा के दौरान उपस्थित सभी पत्रकारों और सम्पादकों ने दो मिनट का मौन धारण कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। साथ ही शोक संतप्त परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की गई।

शोक सभा में उमड़ा पत्रकार जगत:
सम्पादक मंगला प्रसाद तिवारी के परिवार पर टूटे इस दुःखों के पहाड़ पर पूरे जनपद के पत्रकार जगत ने संवेदना व्यक्त की है। वक्ताओं ने कहा कि इस दुःख की घड़ी में पूरा संगठन पीड़ित परिवार के साथ खड़ा है।
इस शोक सभा में मुख्य रूप से जय प्रकाश मिश्रा, विरेन्द्र गुप्ता, सुरज साहू, मोहर्रम अली, स्वदेश कुमार, राम चन्द्र नागर, अनिल कुमार गौतम और अभिषेक पटेल सहित जनपद के तमाम सम्पादक व वरिष्ठ पत्रकार मौजूद रहे।
Author: fastblitz24


