- मनीपुर में 11 हजार और मल्हीपुर में 21 हजार की नकद सहायता के साथ भेंट की अलमारी
- डॉ. आशीष तिवारी बोले- सक्षम लोग आगे आएं, ताकि आर्थिक अभाव में न रुके किसी बेटी की शादी
. चांदा (सुल्तानपुर):
सामाजिक सरोकारों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता निभाते हुए सेवार्थम फाउंडेशन लगातार गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों की सहायता के लिए आगे आ रहा है। इसी क्रम में फाउंडेशन द्वारा क्षेत्र के दो अलग-अलग गांवों के परिवारों की बेटियों के विवाह में महत्वपूर्ण आर्थिक एवं सामग्री सहायता प्रदान की गई है।

संस्था की ओर से चांदा क्षेत्र के मनीपुर गांव स्थित यादव बस्ती में एक जरूरतमंद परिवार को बेटी की शादी के लिए 11 हजार रुपये की नकद सहायता दी गई। वहीं, मल्हीपुर गांव की निषाद बस्ती में अनिल निषाद के परिवार में बेटी के विवाह के अवसर पर फाउंडेशन द्वारा 21 हजार रुपये की आर्थिक मदद के साथ-साथ एक अलमारी भी उपहार स्वरूप भेंट की गई।


सक्षम लोगों को आगे आने की जरूरत
फाउंडेशन के इस सेवा कार्य का नेतृत्व डॉ. आशीष तिवारी के मार्गदर्शन में किया जा रहा है। इस मानवीय पहल पर बात करते हुए डॉ. आशीष तिवारी ने कहा कि समाज के सक्षम और संपन्न लोगों को जरूरतमंद परिवारों की मदद के लिए स्वेच्छा से आगे आना चाहिए। हमारा प्रयास होना चाहिए कि किसी भी बेटी के विवाह में आर्थिक तंगी कभी बाधा न बने।
मानवीय प्रयास की सराहना:
स्थानीय ग्रामीणों ने सेवार्थम फाउंडेशन के इस कार्य की मुक्तकंठ से सराहना की है। लोगों का कहना है कि संस्था लगातार गरीब, असहाय एवं जरूरतमंदों की मदद कर सच्चे अर्थों में सामाजिक दायित्व का निर्वहन कर रही है। फाउंडेशन के इस सहयोग से पीड़ित परिवारों को बड़ी राहत मिली है।
Author: fastblitz24

