जौनपुर: जौनपुर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत, मड़ियाहूं पुलिस टीम ने गैर इरादतन हत्या के एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी शुक्रवार को सुबह 7:45 बजे बेलवा बाजार के पास से की गई।

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी की पहचान शिवम मिश्रा पुत्र अनिल कुमार मिश्रा उर्फ कल्लू निवासी बदौवा, थाना मड़ियाहूं, जनपद जौनपुर के रूप में हुई है। शिवम मिश्रा थाना स्थानीय पर पंजीकृत है


इस गिरफ्तारी को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक तेजबहादुर सिंह, वरिष्ठ उपनिरीक्षक संतोष कुमार यादव, और हेड कांस्टेबल लालबहादुर व मृत्युंजय शामिल थे। गिरफ्तारी के बाद, आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया गया है।
यह गिरफ्तारी जौनपुर पुलिस द्वारा अपराधों की रोकथाम और अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहा अभियान की एक और सफलता है।
Author: fastblitz24



