जौनपुर। जिले के खुटहन थाना क्षेत्र में मोबाइल छीनकर भागने के एक मामले में पुलिस ने तीन बाल अपराधियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर की गई, जिससे क्षेत्र में हो रही ऐसी घटनाओं पर लगाम लगने की उम्मीद जगी है।

यह मामला तब सामने आया जब वादी धर्मेंद्र बिंद (पुत्र स्व. धनई बिंद, ग्राम भटपुरा, थाना खुटहन) के बेटे अनुराग से मंगलवार सुबह सड़क के किनारे खड़े होने के दौरान उसकी मोबाइल छीन ली गई। अनुराग के साथ यह घटना मोटर साइकिल नंबर UP 62CF 7869 पर सवार तीन अज्ञात व्यक्तियों ने झपट्टा मारकर अंजाम दी। पीड़ित द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर खुटहन थाना में तत्काल धाराओं के तहत मामला पंजीकृत किया गया।
पूरा पढ़िए… ????


विवेचना के दौरान पुलिस ने गहन छानबीन की और इस घटना में तीन बाल अपराधियों के नाम सामने आए। इनमें देव दुबे (पुत्र स्व. राहुल दुबे, निवासी अमावाकला, थाना सरपतहा, जौनपुर, उम्र लगभग 17 वर्ष), विपुल विश्वकर्मा (पुत्र वीरेंद्र विश्वकर्मा, निवासी अमावाकला, थाना सरपतहा, जौनपुर, उम्र लगभग 16 वर्ष) और देव सिंह (पुत्र अरविंद सिंह, निवासी अमावाकला, थाना सरपतहा, जौनपुर, उम्र लगभग 15 वर्ष) शामिल हैं। मंगलवार को उपनिरीक्षक तरूण श्रीवास्तव मय हमराह टीम, जिसमें कांस्टेबल सुरेंद्र कुमार वर्मा, कुलदीप गोस्वामी, अजय यादव, अनुपम गुप्ता, मान सिंह, ओमकार यादव, विजयशंकर यादव, विपिन जायसवाल, महिला कांस्टेबल अंजू यादव और महिला कांस्टेबल संध्या शामिल थीं, ने मुखबिर की सूचना पर सुबह करीब 05:30 बजे सेवईनाला पुल से इन बाल अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि वे तीनों मोटरसाइकिल से मंगलवार सुबह लगभग 9:30 बजे खुटहन की तरफ से पटैला की ओर जा रहे थे। भटपुरा के पास, जहाँ एक बिल्डिंग मटेरियल की दुकान है, उन्होंने एक लड़के को सड़क के किनारे खड़ा देखा। उन्होंने उसे थप्पड़ मारा, उसका मोबाइल झपट्टा मारकर पटैला की तरफ भागे। उन्होंने बताया कि लड़का उनका पीछा करने लगा और आगे से 112 नंबर की पुलिस गाड़ी आ गई जिसने उनकी घेराबंदी कर ली। इसके बाद वे पट्टी के पास नरेंद्र पट्टीपुर में गाड़ी खड़ी कर भाग गए। गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर अभियोग में धारा 317(2) की बढ़ोतरी की गई है।
Author: fastblitz24



