जौनपुर: बक्शा थाना क्षेत्र के गढ़ासेनी गांव में मंगलवार शाम जमीनी विवाद ने खूनी रूप ले लिया, जहाँ विपक्षियों द्वारा लात-घूंसों से की गई बेरहमी से पिटाई के कारण एक 65 वर्षीय वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों ने यह आरोप लगाया है, जिसके बाद गांव में भारी तनाव का माहौल है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन हरकत में आया और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान गढ़ासेनी गांव निवासी कवलधारी सरोज (65) के रूप में हुई है। मृतक के बेटे राकेश सरोज और आकाश सरोज ने बताया कि यह विवाद वर्ष 2023 से चला आ रहा है, जब 9 अक्टूबर को विवादित भूमि पर की गई पथरगड्डी को विपक्षियों ने उखाड़ दिया था। उन्होंने यह भी बताया कि बीते 10 जून को भी विपक्षियों ने उनके द्वारा बनाई गई ईंट की दीवार पर रखे पतरे को तोड़ दिया था, जिसका विरोध करने पर मारपीट हुई थी और इसका वीडियो भी वायरल हुआ था।
पूरा पढ़िए… ????


मंगलवार शाम की घटना के बारे में राकेश ने बताया कि विपक्षी लाठी-डंडा लेकर दौड़ पड़े। वे और उनके भाई जान बचाकर भाग गए, लेकिन उनके वृद्ध पिता कवलधारी सरोज को घर में ही घेरकर बेरहमी से पीटा गया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इस हृदय विदारक घटना के बाद गांव में भारी भीड़ जमा हो गई, और आक्रोशित ग्रामीणों ने शव को उठाने से रोक दिया। स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया। मृतक की पत्नी आशा देवी और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
Author: fastblitz24



