लखनऊ: राजधानी लखनऊ में एक बार फिर मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। एक चार साल की मासूम बच्ची के साथ स्कूल वैन चालक ने दुष्कर्म किया है। इस वीभत्स घटना ने न केवल लोगों को झकझोर कर रख दिया है, बल्कि स्कूल प्रबंधन की संवेदनहीनता पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। आरोपी वैन चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है, और पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस की प्रारंभिक जांच में कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। आरोपी वैन चालक मोहम्मद आरिफ काफी समय से बच्ची पर बुरी नज़र रख रहा था और कई दिनों से वैन में ही उसके साथ अश्लील हरकतें कर रहा था। मासूम बच्ची उसकी गंदी नीयत को समझ नहीं पाई। एसीपी गाजीपुर, अनिद्य विक्रम सिंह ने बताया कि आरोपी के आपराधिक इतिहास का पता लगाया जा रहा है। सबसे निंदनीय बात यह है कि इस गंभीर वारदात में स्कूल प्रबंधन, संदीप कुमार का रवैया बेहद संवेदनहीन रहा। जब बच्ची के परिजनों ने प्रबंधन से शिकायत की, तो कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसके बजाय, प्रबंधक ने पीड़िता के परिजनों को ही हिदायत देनी शुरू कर दी, जिससे यह साफ़ हो गया कि स्कूल प्रबंधन मामले को दबाने की कोशिश कर रहा था। प्रबंधन की इस हरकत के बाद परिजनों को पुलिस का दरवाजा खटखटाना पड़ा।
पूरा पढ़िए… 👇


पुलिस के अनुसार, दुष्कर्म के दौरान बच्ची के विरोध करने पर आरोपी ने उसे मारपीट कर डराया भी था, जिससे मासूम बहुत ज़्यादा सहम गई है और अभी भी दहशत में है। बड़ी मुश्किल से उसने अपनी माँ को चालक की करतूत के बारे में बताया, जिसके बाद ही चालक पुलिस की गिरफ्त में आ पाया। आरोपी आरिफ ने बच्ची की मां को भी धमकाया था कि अगर उन्होंने शिकायत की तो वह बच्ची को गायब कर देगा और पूरे परिवार को खामियाजा भुगतना पड़ेगा। लेकिन परिजनों ने हिम्मत दिखाते हुए पुलिस के पास पहुंचकर पूरी घटना बताई और आरोपी पर कार्रवाई करवाई।
Author: fastblitz24



