Fastblitz 24

युवती को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोपी जौनपुर से गिरफ्तार!

जौनपुरजौनपुर की लाइन बाजार पुलिस टीम ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला एक युवती की दुखद मृत्यु से जुड़ा है, जिसे कथित तौर पर एक युवक द्वारा लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। पुलिस की इस कार्रवाई से पीड़ित परिवार को न्याय मिलने की उम्मीद जगी है।

घटना का विवरण 27 अगस्त 2023 को वादी मुकदमा द्वारा दी गई तहरीर से शुरू होता है। उनकी पोती टीडी कॉलेज से बी.कॉम द्वितीय वर्ष की छात्रा थी और एक किराए के मकान में रहती थी। 5 अगस्त 2023 को सुबह 11 बजे मकान मालिक का फोन आया कि कमरे की सफाई करवानी है, इसलिए बगल वाले कमरे में शिफ्ट हो जाओ। वादी मुकदमा ने अपनी पोती को जौनपुर भेज दिया, और शाम को कमरा बदलने के बाद उनकी बात हुई। अगले दिन सुबह मकान मालिक का फोन आने पर जब वादी मुकदमा किराए के मकान पर पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि पुलिस के साथ लोग मौजूद थे और उनकी पोती पंखे से लटकी हुई थी। प्राप्त प्रार्थना पत्र के अनुसार, राज पाठक उर्फ अनुराग पाठक पुत्र भूपेंद्र, निवासी आरा, थाना गौराबादशाहपुर, जिला जौनपुर, द्वारा पोती को लगातार फोन पर प्रताड़ित करने और जान से मारने की धमकी देने की बात सामने आई, जिसके बाद थाना स्थानीय पर संबंध धाराओं के तहत राज पाठक उर्फ अनुराग पाठक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love